फबांदा। सर्वसम्मति से एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष फूलचंद्र उर्फ राज सिंह को चुना गया। महासचिव घनश्याम श्रीवास बनाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनरेश वर्मा, रामराज टैगोर, आशा कुटार, कोषाध्यक्ष मन्नूलाल कोरी, सचिव रामकेश, संगठन मंत्री अरविंद वर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, जिला संरक्षक इंद्रपाल विमल को मनोनीत किया गया।
आंबेडकर पार्क के संघमित्रा बौद्ध विहार में जिला संयोजक/निर्वाचन अधिकारी कालका की अध्यक्षता और विजय बहादुर व जेपी सिंह की देखरेख में निर्वाचन हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रुद्रेश चंद्रा, अशोक बुंदेला, रामप्रताप सिंह, सुंदर लाल, राजेंद्र कुमार, शिवपूजन अनुरागी, अजय कुमार, दयाराम दिवाकर, शिवबरन, सुरेश पाल, इंद्रजीत सिंह, मनोज मौर्या, संगीता मौर्य, मातादीन वर्मा, जयनारायण अहिरवार, वीरप्रताप श्रीवास, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, राजबहादुर, रवि पाल विद्यार्थी, आनंद कुमार, बुद्धराज वर्मा, मौलाना नसीम भी मौजूद रहे। संचालन कालका ने किया।