{"_id":"56ec47114f1c1bfa578b4896","slug":"seen-the-condition-of-the-fields-on-the-bike-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर खेतों की विधायक ने देखी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर खेतों की विधायक ने देखी दशा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर किसान को बैठाकर खेतों का जायजा लेते विधायक दलजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दुर्गम रास्तों से खेतों का रास्ता तय करने के लिए तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने बाइक का सहारा लिया। पीड़ित किसान को अपने साथ बैठाकर बाइक से भ्रमण किया और ओला व बारिश से बर्बाद हुई फलों को जायजा लिया। मुआवजा न मिलने पर किसानों के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने शुक्रवार को अपने विधान सभा क्षेत्र के चंदवारा, गौरीखुर्द, नरायढ़, बुधेड़ा, रामपुर, गाजीपुर, इछावर, मड़ौलीकलां, गड़ोला, तनगामऊ, बड़ा गांव, खप्टिहा खुर्द, तरौड़ा, अमारा, गड़रिया, गौरीकलां आदि गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन
बाइक पर किसानों के साथ खेत पहुंचे और मौके पर फसल की बर्बादी देखी। किसानों ने बताया कि भारी नुकसान के बावजूद कोई भी अधिकारी व कर्मचारी क्षति का जायजा लेने क्षेत्र में नहीं पहुंचे। इन सभी गांवों में ओलावृष्टि से फसल जमींदोज हो चुकी है। डीडीसी राजकुमार यादव, मीडिया प्रभारी केशव पाल, शशि अवस्थी, रामऔतार सिंह, रहमत भाई, राजेंद्र द्विवेदी, जयविजय सिंह आदि साथ रहे।
विज्ञापन
ई जाएगी।