फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seeing the attitude of the DM, the officers went out to find the leakage

Banda News: डीएम के तेवर देख लीकेज ढूंढने निकले अफसर

Tue, 27 Aug 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seeing the attitude of the DM, the officers went out to find the leakage
बांदा। जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना में कार्यदायी संस्था की लापरवाही से कई गांवों में दलदल हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से छापा तो डीएम ने खबर का संज्ञान लेकर अफसरों की खबर ली। अब अफसर गांव-गांव लीकेज ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना का काम कार्यदायी संस्था एलएंडटी व एनसीसी करा रही हैं। कई गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदे गए, लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद उन्हें खुला छोड़ दिया गया या फिर पक्का नहीं किया गया। बारिश में मिट्टी ने दलदल का रूप ले लिया। पाइप लाइनों में लीकेज ने दलदल को और भी अधिक बदतर बना दिया है।
विज्ञापन

आलम यह है कि आवागमन तक प्रभावित है। आए दिन कीचड़ में फिसलकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। दलदल में ईंट-पत्थर रखकर निकल रहे हैं। पिछले माह पाइप लाइन डालने के बाद नालियों को खुला छोड़ने पर तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर कार्यदायी संस्था एलएंडटी के तीन अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इससे भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी नहीं चेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला के ‘नलों में पानी आया नहीं, दलदल बन गए गांव’ शीर्षक विभिन्न गांवों की खबर प्रकाशित की थी। डीएम ने खबर का संज्ञान लेते हुए जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता को खुली पाइप लाइनों के गड्ढों को भरने और अभियान चलाकर पाइपलाइनों के लीकेज ठीक कराने के निर्देश दिए।

इस पर कार्यदायी संस्था एलएंडटी व एनसीसी के अधिकारी गांव-गांव में खुदी पाइप लाइन के गड्ढों और लीकेज ढूंढने में लग गए हैं।


कई जगह मिले लीकेज, ठीक कराने का आश्वासन

पैलानी। खबर छपने के बाद सोमवार को कार्यदायी संस्था के जेई विपुल यादव खप्टिहाकलां पहुंचे। गांव का भ्रमण कर लीकेज तलाशे। पंचायत भवन के पास संतोष सैनी के दरवाजे, लक्ष्मी गुप्ता के दरवाजे, सरस्वती शिशु मंदिर के सामने लीकेज मिला। जेई ने इन्हें तत्काल ठीक कराने का आश्वासन दिया। गांव के प्रभाकर शुक्ला, दिवाकर शुक्ला, उदय दीक्षत, दिनेश तिवारी, महेंद्र सिंह ने बताया कि पाइप लाइनों के लीकेज से पूरा गांव परेशान है।

वर्जन-

डीएम के आदेश पर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जहां कहीं भी लीकेज मिल रहे हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। -सुरेश गुप्ता, जेई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed