{"_id":"678fe970954b0915f20007f5","slug":"security-guard-crushed-to-death-by-truck-highway-jammed-banda-news-c-212-1-bnd1006-121033-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सिक्योरिटी गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सिक्योरिटी गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे जाम
Wed, 22 Jan 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। घर से बांदा जाने को निकले प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को सड़क पार करते समय ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। हाईवे दो घंटे तक जाम रहने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव निवासी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड शिवप्रसाद (40) मंगलवार की दोपहर को अपने घर से बांदा जाने के लिए निकला। तभी बांदा की ओर से आ रहे ट्रक ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो घंटे तक लगे जाम में दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर तिंदवारी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया। परिजनों ने मुआवजा दिलाए जाने और ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। आश्वासन मिलने के बाद जाम खुला और यातायात बहाल हो सका।
इधर, घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को तिंदवारी में गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक को थाने के समीप खड़ा कराया गया है। थाना प्रभारी तिंदवारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि शिवप्रसाद मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था, तब हादसा हुआ।