{"_id":"628284902d88dd386e707428","slug":"sdo-removed-warning-to-others-banda-news-knp697133012","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ हटाए गए, अन्य को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ हटाए गए, अन्य को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गर्मी में बिजली कटौती व पेयजल आपूर्ति के संकट पर डीएम अनुराग पटेल ने सोमवार को बिजली और जल संस्थान के अफसरों संग बैठक कर उनके पेच कसे।
अधीक्षण अभियंता (विद्युत) ने बताया कि तुलसी नगर सब स्टेशन के उप खंड अधिकारी रवि गौतम को कार्य में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सहायक अभियंता (मीटर) दीपक कुमार को लाया गया है। डीएम ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी काम में लापरवाही बरतें उनके खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाए। मौजूदा संकट के मद्देनजर शहर में बिजली फाल्ट दुरुस्त करने के लिए कम से कम 10 टीमें लगाई जाएं।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि शहर में अभी पांच टीमें काम कर रही हैं। डीएम ने बिजली और जल संस्थान के अफसरों को उपभोक्ताओं के फोन न उठाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही बिजली संबंधी समस्याओं और शिकायतों के लिए अधिकारियों के नंबर जारी किए।
बिजली समस्या पर इन नंबरों पर करें कॉल-
अधीक्षण अभियंता : 9415909200, अधिशासी अभियंता (शहरी) 9415909204, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) 9415909203, अधिशासी अभियंता (अतर्रा-नरैनी) 9415909205, एसडीओ (पीलीकोठी) 9415909222 व 7905630841, एसडीओ (तुलसी नगर) 9415909207, एसडीओ (ग्रामीण) 8005349615 व 9044982995, एसडीओ (बबेरू) 9415909256, एसडीओ (पैलानी) 8299202597, एसडीओ (नरैनी) 8005349609, एसडीओ (अतर्रा) 9415909224