फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SDM is responsible for the death of the accountant, FIR should be registered

Banda News: लेखपाल की मौत के लिए एसडीएम जिम्मेदार, दर्ज हो प्राथमिकी

Sat, 29 Nov 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 29 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
SDM is responsible for the death of the accountant, FIR should be registered
फोटो - 08 प्रदर्शन के दौरान लेखपालों को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो ग्रैफ
बबेरू। लेखपाल संघ ने फतेहपुर में विभागीय कर्मी की मौत के लिए एसडीएम को जिम्मेदार ठहराया है। संघ ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील परिसर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष नृसिंह नारायण हरिहर व मंत्री अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में संगठन के अन्य सदस्यों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने बताया कि एसआईआर के लिए लेखपालों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। फतेहपुर में साथी लेखपाल की मौत इसी का नतीजा है। उन्होंने एसडीएम अविनाश त्यागी को सौंपे पत्र में बताया कि मृतक लेखपाल को न्याय दिलाने के लिए आरोपी एसडीएम बिंदकी पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

संगठन ने मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की। इस दौरान संगठन के प्रदेश सह सचिव दिनेश कुमार यादव , रामदास यादव, शिवाकांत मौजूद रहे। इसके अलावा अतर्रा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद रावत और तहसील मंत्री राजेंद्र सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने पूरे दिन धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राहुल द्विवेदी को सौंपा। धर्मेंद्र कुमार, सत्यनारायण द्विवेदी, प्रिंस कुमार, हरिकुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed