फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sculptors are busy decorating the idols of Ganpati Bappa

Banda News: गणपति बप्पा की मूर्तियों की साज-सज्जा में जुटे मूर्तिकार

Wed, 04 Sep 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sculptors are busy decorating the idols of Ganpati Bappa
अतर्रा। सात सितंबर से शुरू हो रहे गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारी कस्बे में जोरों से चल रही है। मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। हर बार की तरह इस बार भी रेलवे स्टेशन मैदान परिसर पर सबसे ऊंची सात फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित होगी।
विज्ञापन




कस्बे के बांदा रोड के नहर के पास स्थित मूर्ति कला केंद्र के संचालक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कस्बे में मुख्यत: दस जगह पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं, जिसमें रेलवे स्टेशन परिसर, बदौसा रोड, बबेरू बस स्टैंड, बांदा रोड, नरैनी रोड, भद्रकाली रोड आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में वह काम कर रहे हैं। उनके पिता विजय कुशवाहा भी अपने पूरे जीवन इसी क्षेत्र में काम करते रहे हैं। अभी भी वह हमें मार्गदर्शन देते हैं। मूर्तिकार के अनुसार गणेश प्रतिमा को तैयार करने में मिट्टी, नारियल का जूट, चाक मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। मूर्ति निर्माण में उपयोग होने वाली मिट्टी सहित अन्य सामग्री गुजरात प्रांत के पोरबंदर से मंगाई जाती है। सामग्री के दाम में वृद्धि होने से इस वर्ष गणेश प्रतिमा की कीमत आठ से दस प्रतिशत बढ़ गई है। उनके यहां दो फीट से लेकर अधिकतम आठ फीट तक की गणेश प्रतिमा बनाई जा रही है। बाजार में दो से तीन फीट के गणेश प्रतिमा की मांग ज्यादा है। अधिकतर घरों में दो फीट के गणेश प्रतिमा को भक्त स्थापित करते हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा (सात फीट) रेलवे स्टेशन मैदान परिसर में स्थापित की जाती है। समिति के पदाधिकारी इसे जबलपुर से मंगाते हैं। मूर्तिकार का कहना है कि मूर्ति बनाने में इस्तेमाल होने वाला रंग वाटर रंग होता है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। गणेश प्रतिमा के लिए एडवांस बुकिंग डेढ़ महीने से चल रही है। मूर्तिकार के साथ उनके सहयोगी ललित कुशवाहा, दादू कुशवाहा भी गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन




------------------

सुबह 11 बजे से होगा स्थापना का मुहूर्त



अतर्रा। कस्बे के लोधू थोक निवासी विद्वान पं. नंदकिशोर मिश्रा ने बताया उदया तिथि के अनुसार गणेश उत्सव सात सितंबर शनिवार से शुरू होगा। इसी दिन गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 04 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 34 बजे तक रहेगा। कहा कि गणेश उत्सव की शुरुआत जहां शनिवार सात सितंबर को हो रही है, वहीं इस बार गणेश उत्सव 17 सितंबर मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा। जो लोग घर में गणेश जी की मूर्ति रखकर 10 दिनों तक पूजा करते हैं, वे अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी का विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed