फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Screening of 137 migrant laborers, body temperature increased by 17

137 प्रवासी मजदूरों की हुई स्क्रीनिंग, 17 का बढ़ा था शरीर का टेम्प्रेचर

Fri, 15 May 2020 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Screening of 137 migrant laborers, body temperature increased by 17
Screening of 137 migrant laborers, body temperature increased by 17 - फोटो : BANDA
बांदा। महानगरों से प्रवासी मजदूरों को लेकर तीन ट्रेनें और आईं। शुक्रवार को मुंबई, सूरत और अहमदाबाद से आईं ट्रेनों से 4959 मजदूर आए। इसके पहले एक हफ्ते तीन अन्य ट्रेनों से सूरत और बडो़दरा से 4335 मजदूर आ चुके हैं। इन्हें मिलाकर यहां ट्रेनों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की 9294 हो गई है। इन ट्रेनों में बुंदेलखंड समेत प्रदेश के 56 जिलों और तीन अन्य राज्यों के श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो घंटों के अंतराल में बांदा स्टेशन के प्लेटफार्म पर तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की आमद हुई। पहली ट्रेन सुबह करीब 10 बजे अहमदाबाद से आई। इसमें प्रदेश के 56 जिलों और तीन राज्यों के 1901 श्रमिक यहां पहुंचे। इसके करीब एक घंटे बाद सूरत से ट्रेन आई। इसमें भी प्रदेश के 56 जिलों और तीन राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार और असम के 1783 मजदूर आए। तीसरी ट्रेन दोपहर 11:45 बजे आई। यह मुंबई से आई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के 11 जिलों और मध्य प्रदेश के 1275 श्रमिक शामिल थे।
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रेलवे के प्लेटफार्म और बाहरी परिसर में ट्रेनों से उतरे सभी श्रमिकों को रोडवेज की बसों से उनके गांव/गृह जनपद रवाना कर दिया गया। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग आदि जांच क्वारंटीन सेंटरों पर होगी। रेलवे स्टेशन में एसडीएम सुरजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा, कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह मौजूद रहे। गौरतलब है कि 7 मई से श्रमिक ट्रेनों से आमद शुरू हुई है। अब तक 6 ट्रेनें आ चुकी हैं। इनमे अब तक कुल 9294 प्रवासी मजदूर यहां लाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों जिलेवार विवरण
जनपद अहमदाबाद सूरत मुुंबई योग
बांदा 162 780 1005 1947
चित्रकूट 42 254 26 322
हमीरपुर 89 220 08 317
महोबा 15 34 07 56
जालौन 110 07 00 117
झांसी 62 00 00 62
ललितपुर 02 00 00 02
इनसेट...
यूपी के 59 जिलों और तीन राज्यों के श्रमिक आए
श्रमिकों को लेकर आईं स्पेशल ट्रेनों में बुंदेलखंड के 7 जिलों के अलावा कानपुर, इलाहाबाद, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, वाराणसी, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सीतापुर, आगरा, अमेठी, अंबेडकर नगर, भदोही, बाराबंकी, बलिया, बलरामपुर, बहराइच, बरेली, बिजनौर, बस्ती, चंददौली, देवरिया, फैजाबाद, गौंडा, गाजीपुर, हाथरस, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर, सोनभद्र, सिद्वार्थनगर, सुल्तानपुर आदि जिलों के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार और असम के श्रमिक शामिल हैं।
मुंबई की ट्रेन में बांदा की भीड़
बांदा। शुक्रवार को मुंबई से यहां आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सबसे ज्यादा बांदा के श्रमिक और उनके परिजन शामिल थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी हैं। बांदा के श्रमिक यात्रियों की संख्या 1005 रही। पड़ोसी जिले फतेहपुर के 191 श्रमिक और चित्रकूट 26 तथा रायबरेली के 23 श्रमिक शामिल थे।
24 घंटे के लिए क्वारंटीन रखे गए प्रवासी मजदूर
अतर्रा। शुक्रवार को विभिन्न महानगरों से लौटे प्रवासी मजदूरों को 24 घंटे के लिए क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया। सीएचसी की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शीतल प्रसाद ने बताया कि ये मजदूर बांदा तक ट्रेन से आए हैं। वहां से इन्हें बस से लाया गया है।
थर्मल स्क्रीनिंग में सभी का तापमान सामान्य निकला। 24 घंटे बाद इन्हें घर जाने की इजाजत दे जाएगी। उधर, बदौसा रोड स्थित जीजीआईसी में 82 मजदूर क्वारंटीन हैं। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। शुक्रवार को 400 मजदूर यहां आए। इनमें 375 को जीजीआईसी में रखा गया है। उनके खानपान की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है। सभी मजदूर खुरहंड, नरैनी, बिसंडा आदि क्षेत्रों के है। चिकित्साधिकारी डॉ. देव तिवारी, डॉ. सुनील, शीतल प्रसाद, मनीष, दिनेश, नरेंद्रपाल, ब्रजमोहन आदि टीम में शामिल रहे। संवाद
600 मजदूर क्वारंटीन, 50 की रिपोर्ट निगेटिव
नरैनी। सूरत से आए लगभग 600 मजदूरों को जिला मुख्यालय से बसों से लाने के बाद पार्वती महिला महाविद्यालय और दीन दयाल पांडेय इंटर कालेज में रखा गया। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनके नाम पते दर्ज किए गए। नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी ने बताया कि इनमें फ तेहपुर, हमीरपुर, महोबा और प्रयागराज जिलों के मजदूर शामिल हैं। इन्हें उनके जिले में भेजने की तैयारी की जा रही है।

क्वारंटीन सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए मजदूरों ने लंबी लाइन लर्गाई। आपसी दूरी के मानक का पालन नहीं हुआ। चकबंदी अधिकारी आरबी आजाद सहित कानूनगो रामदीन व लेखपाल जगमोहन सिंह आदि ड्यूटी पर रहे। उधर, यहां सीएचसी/ एल-1 कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डा. बीएस राजपूत ने बताया कि 5 मई को 52 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए थे। शुक्रवार को 50 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो की रिपोर्ट अभी शेष है।

Screening of 137 migrant laborers, body temperature increased by 17

Screening of 137 migrant laborers, body temperature increased by 17- फोटो : BANDA

महानगरों से लौटे मजदूर बांदा में प्लेटफार्म के बाहर बसों में सवार होने के लिए लाइन में खड़े होकर ?

महानगरों से लौटे मजदूर बांदा में प्लेटफार्म के बाहर बसों में सवार होने के लिए लाइन में खड़े होकर ?- फोटो : BANDA

मुंबई से बांदा लौटे मजदूर परिवार में महिलाएं और बच्चे।

मुंबई से बांदा लौटे मजदूर परिवार में महिलाएं और बच्चे। - फोटो : BANDA

बांदा : घरों को रवाना होने के लिए बसों में सवार होते प्रवासी श्रमिक।

बांदा : घरों को रवाना होने के लिए बसों में सवार होते प्रवासी श्रमिक।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed