फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scorched youth dies after setting fire on dispute with wife

पत्नी से विवाद पर आग लगाकर झुलसे युवक की मौत

Sun, 23 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Scorched youth dies after setting fire on dispute with wife
बांदा। आग से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद उसने आग लगाकर जान दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में युवती और मजदूर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के छाबी तालाब निवासी मुन्नीलाल (36) पुत्र बद्री प्रसाद ने शनिवार को दोपहर घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भतीजे मनोज ने बताया कि किसी बात को लेकर चाचा का पत्नी से विवाद हो गया था। कुछ देर बाद उसने आग लगा ली। वह बेलदार था। दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में गुड़िया (25) ने ससुराल में शनिवार की शाम जहर खा लिया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की वजह घरेलू कलह बताई गई है। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव में भूपत सिंह (45) पुत्र श्रीपाल ने शनिवार की रात जहर खा लिया। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।

संदिग्ध हालात में युवती की ससुराल में मौत
बांदा। संदिग्ध हालात में युवती की ससुराल में मौैत हो गई। कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुंची गांव निवासी कमल सिंह की पत्नी नीलम (24) की शनिवार की रात घर में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जेठ रामजस सिंह ने बताया कि नीलम तीन दिन से बीमार थी। उसका इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं लगा। शनिवार की रात अचानक उसकी मौत हो गई। चार साल पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed