{"_id":"75bd1f063175259f45b348f590d1cb2e","slug":"school-will-opened-two-hours-in-summer-vacation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टरों की छुट्टी में मिडडे-मील का खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टरों की छुट्टी में मिडडे-मील का खलल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 24 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टरों की गर्मियों की छुट्टी में मिडडे-मील आड़े आ गया है। परिषदीय से लेकर राजकीय, वित्तपोषित स्कूलों तक के प्रधानाचार्य ग्रीष्म अवकाश की छुट्टी में भी मिडडे-मील की ड्यूटी करेंगे। हर रोज करीब दो घंटे स्कूल में बच्चों के बीच बिताएंगे। बीएसए ने सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा सत्र के समय परिवर्तन के बाद शासन ने एक नया फरमान जारी कर शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी की छुट्टी में भी हेडमास्टरों को नियमित स्कूल खोलना होगा। बच्चाें को मिडडे-मील बंटवाने के बाद उन्हें घर जाने को मिलेगा।
विज्ञापन
बीएसए डा.सत्यनारायण का कहना है कि यह व्यवस्था शासन की ओर से दैवी आपदा से प्रभावित जिलों में लागू की गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 30 जून तक नियमित रूप से स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकाें से कहा गया है कि सुबह 9 से 11 बजे तक स्कूल खोलें और रसोइयों को बुलवाकर भोजन बनवाएं।
इस अवधि के मिडडे-मील की कनवर्जन कास्ट प्रबंध समिति के खातों में जल्द भेजी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से गठित टास्क फोर्स इसका सत्यापन करेगी। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी नरैनी योगेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि बीएसए के आदेश से सभी प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया गया है।