फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   School vehicles arrived for fitness, officers were not seen till 2:30 p.m.

Banda News: फिटनेस कराने पहुंचे स्कूली वाहन, ढाई बजे तक नहीं दिखे अफसर

Sun, 04 Aug 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
School vehicles arrived for fitness, officers were not seen till 2:30 p.m.
बांदा। संभागीय परिवहन कार्यालय में रविवार को वाहनों का फिटनेस कैंप लगाया गया। एक दिन पूर्व इसकी अधिकृत सूचना विभाग ने दी थी। स्कूल वाहनों के स्वामियों और स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि कैंप में वाहनों की फिटनेस नहीं कराई तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके पूर्व वाहन स्वामियों को नोटिस भी भेजा था। सुबह 10 बजे कैंप का समय बताया था।
विज्ञापन

तयशुदा समय पर तमाम स्कूलों के चालक स्कूली वाहन लेकर आरटीओ कार्यालय के सामने खड़े हो गए, लेकिन न तो कैंप का पता था और न ही अधिकारियों का। रविवार दोपहर तकरीबन दो बजकर 15 मिनट पर संवाददाता आरटीओ कार्यालय पहुंचा तो वहां आरटीओ और एआरटीओ नहीं थे। दफ्तर में सन्नाटा था। कैमरे की फ्लश संभागीय परिवहन कार्यालय में चमकी तो वहां मौजूद बाबू कुछ कागज लेकर कार्यालय भवन से नीचे उतरते नजर आए और स्कूल वाहनों के कागजात चालकों से बटोरने लगे। आरटीओ, एआरटीओ और पीटीओ दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय में नजर नहीं आए।
विज्ञापन



साहब आएंगे तो फोटो खीचेंगे
वैयक्तिक सहायक दिनेश कुमार रावत से फिटनेस कैंप के बारे में पूछा तो बताया कि छह अगस्त को होने वाले चुनाव संबंधित कार्यवश एआरटीओ और पीटीओ गए हैं। उनके वापस आने पर ही फिटनेस कार्य होगा। बताया कि अभी वह कागजात सिस्टम में अपडेट कर रहे हैं, साहब आएंगे, फिर फोटो खींचेंगे, तब वाहनों की फिटनेस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों के वाहन खड़े मिले
फिटनेस कराने के लिए सुबह 10 बजे से चालक वाहनों को लेकर आरटीओ दफ्तर के बाहर खड़े हो गए थे। इनमें देलही वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, संत तुलसी पब्लिक स्कूल, शांतिधाम स्कूल अतर्रा, शिवप्रसाद गुप्ता एजूकेशन एकेडमी बिसंडा, श्रीबांदा पब्लिक स्कूल मुरवल, एसएम कान्वेंट स्कूल दुरेड़ी, दीनानाथ पांडेय शिक्षा निकेतन बदौसा के अलावा अन्य स्कूलों के चालक वाहनों के साथ सुबह से खड़े नजर आए। दोपहर ढाई बजे तक फिटनेस नहीं करा पाए थे, क्योंकि अधिकारी ही नहीं थे।

सुबह 10 बजे से बैठे हैं भूखे-प्यासे
फोटो-18 राकेश गुप्ता

सुबह 10 बजे बुलाया था, ढाई बज रहे हैं, कोई अधिकारी नहीं आया है। यह गलत है। अधिकारियों को वो टाइम देना चाहिए था, जिस समय पर वह खुद उपलब्ध हो सकें। चार घंटे से इंतजार कर रहे हैं। -राकेश गुप्ता, संत तुलसी पब्लिक स्कूल, बांदा


फोटो19 रोहित कुमार
फिटनेस कराने के लिए साढ़े 10 बजे आ गए थे। स्कूल वाहन भी साथ लाए हैं। ढाई बजने जा रहा है, अभी तक आरटीओ, एआरटीओ और पीटीओ का अता-पता नहीं है। -रोहित कुमार, शिवप्रसाद गुप्ता एजूकेशन एकेडमी बिसंडा
फोटो-20 राजू
सुबह 10 बजे बुलाया था साढ़े चार घंटा हो गया है, अभी तक अधिकारी नहीं आए हैं। रविवार की वजह से सभी दुकानें बंद हैं, भूख और प्यास से परेशान हैं। -राजू, देलही वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, बांदा।



रविवार को 17 वाहनों की हुई फिटनेस

एआरटीओ शंकर सिंह ने बताया कि रविवार को कैंप में 17 वाहनों की फिटनेस पूरी की गई। इनमें पांच स्कूली बसें और 12 छोटे वाहन हैं। आठ स्कूल वाहनों की हालत ठीक न होने से उन्हें वापस कर दिया गया। मरम्मत के बाद फिर बुलाया है। बताया कि पांच स्कूली वाहन सरेंडर किए जा रहे हैं, जो सड़क पर नहीं चल रहे। बताया कि कुल 59 स्कूल वाहन हैं। इनमें 21 वाहनों की फिटनेस अब तक हो चुकी है। 16 स्कूल वाहनों को फिटनेस न होने पर पहले ही रजिस्ट्रेशन निलंबित किया जा चुका है। कार्यालय पहुंचने में देरी पर एआरटीओ ने कहा कि सुबह मौसम खराब था, चुनाव संबंधी वाहनों के अधिग्रहण के साथ अन्य कार्य भी निपटाने थे। पीटीओ बबेरू गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed