{"_id":"60295d2e8ebc3ee9771a7968","slug":"school-teacher-police-fir-woman-banda-news-knp6118791197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का विलय, 18 शिक्षकों की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का विलय, 18 शिक्षकों की फौज
विज्ञापन
स्कूल का विलय, 18 शिक्षकों की फौज
खप्टिहा कलां। जनपद के तमाम परिषदीय स्कूलों में जहां शिक्षकों के लाले वहीं यहां प्राथमिक विद्यालय भाग एक और दो में 18 शिक्षक तैनात कर दिए गए हैं। दोनों स्कूलों का विलय कर दिया है। पहले से प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक सहित सात शिक्षामित्र तैनात थे। अब अंतर्जनपदीय तबादले में आए 8 महिला शिक्षक सहित 11 शिक्षकों को और नियुक्त कर दिया गया है। छात्रों की संख्या महज दो से तीन सौ के बीच है। प्रधानाध्यापक गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों ने अभी यहां आमद दर्ज नहीं कराई है। उधर, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ का कहना है कि छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन किया गया है। आवंटन की प्रक्रिया शासन स्तर पर की गई है। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। (संवाद)
-----------
फोटो परिचय-5- पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते युवा एकता परिषद कार्यकर्ता।
पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि
अतर्रा। अखिल भारतीय युवा एकता परिषद ने गौराबाबा मंदिर परिसर में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय संयोजक सूरज पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम तिवारी, संजय तिवारी, दीपेंद्र जोशी, आदित्य राज, प्रांशु, शुभम, कुलदीप, कमल, नीरज, पुष्पराज, हिमांशु, रवि, विनोद, बुद्ध विलास, सुभाष, आशीष आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------
स्वास्थ्य शिविर लगा
अतर्रा। चौक बाजार स्थित अस्पताल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य का परीक्षण शिविर लगा। केजीएमयू लखनऊ के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. एम शुक्ला ने कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गठिया बीमारी के मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। नियमित आहार की जानकारी दी। संचालक डा. गौरी शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
--------
प्रसपा की बाइक रैली आज
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सोमवार को शिवपाल लाओ-प्रदेश बचाओ जनसंदेश यात्रा (बाइक रैली) निकालेगी। पार्टी मुखिया के जन्मदिन 15 फरवरी पर यह आयोजन हो रहा है। दोपहर एक बजे आजाद नगर स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष इम्त्यिाज खां रैली को रवाना करेंगे। नेतृत्व युवा संयोजक एजाज खां करेंगे। खुटला में समापन होगा। (संवाद)
--------------
व्यापार मंडल ने बजट की महिमा बताई
बांदा। जिला उद्योग व्यापार मंडल कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक में आम बजट को सराहा गया। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ ने बजट को गरीब कल्याण और किसानों को मजबूती देने वाला और नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी ने इसे दूरगामी बजट बताया।
प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारूचंद्र खरे कोरोना की विषम परिस्थितियों में भी लोकहित का बजट पेश करने पर वित्त मंत्री को सराहा। क्षेत्रीय इकाइयों ने भी बजट की सराहना और वित्त मंत्री का अभिनंदन किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता सहित ज्वाला प्रसाद गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, कमलेश गुप्ता, गोपाल अवस्थी, प्रेम गुप्ता, आरसी योगा, दिलीप जैन, महेश प्रजापति, अनिल उत्तम, राजेंद्र, रामशरन साहू इत्यादि शामिल रहे। (संवाद)
------------------
विद्युत तकनीकी कर्मियों का प्रदर्शन आज
बांदा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले टीजी टू कर्मियों का 7 फरवरी से चल रहा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन रविवार को खत्म हो गया। कर्मियों काली पट्टी बांधकर विभागीय काम किए। यह आंदोलन का दूसरा चरण था। प्रचार सचिव ने बताया कि तीसरा चरण में 15 फरवरी से अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन होगा। परिचालन और जरूरी सेवाओं में लगे तकनीशियनों को छोड़कर अन्य सभी तकनीक कर्मी इसमें शामिल होंगे। (संवाद)
---------------
मारुती महोत्सव कल से
तिंदवारी। कुरसेजा धाम में 30वां मारुती महोत्सव 16 से 24 फरवरी तक होगा। महंत परमेश्वर दास महाराज ने बताया कि शुरुआत कलश यात्रा से होगी। 17 से 23 फरवरी तक मानस प्रवचन, रामलीला होगी। सम्मेलन में मानस वक्ता रेखा (आगरा), नीलम शात्री (मऊरानीपुर), चंद्रशेखर शास्त्री (भड़ौली) व यज्ञाचार्य राजेश शुक्ला (मुगुंस) को आमंत्रित किया गया है। समापन पर 24 फरवरी को भंडारा होगा। (संवाद)