फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   school,teacher,Inquiry,banda news,sanskrit

संस्कृत विद्यालयों में नियुक्ति की जांच के आदेश

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
school,teacher,Inquiry,banda news,sanskrit
बांदा। जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रबंधक व प्रधानाचार्यों की मिलीभगत से संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर नियुक्तियों में की गई मनमानी की जांच शुरू हो गई। डीएम के आदेश पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

शहर के विश्व विहार कालोनी निवासी आशुतोष शुक्ला ने डीएम से शिकायत की थी कि यमरेहीनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंथरी, संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बबेरू, भुजरख में 2-2 और तिंदवारी, बिलगांव, ब्योंजा, महुटा, नरैनी, गड़रिया व गोखिया आदि में एक-एक पदों पर मानदेय पर नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

यह सभी अभ्यर्थी संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों के रिश्तेदार हैं। नियुक्तियों में डीआईओएस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed