{"_id":"e44ec3ba4800f5d676390e6804683e94","slug":"school-students-took-to-the-streets-seeking-scholarships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहाल सड़कों पर उतरे, मांगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहाल सड़कों पर उतरे, मांगी छात्रवृत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति के लिए नौनिहालों को कक्षा छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ा है। पहली से 8वीं कक्षा के बच्चों ने बृहस्पतिवार को छात्रवृत्ति मांग की तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मंत्री को याद दिलाया कि दैवीय आपदाओं से जूझ रहे बुंदेलखंड के अभिभावक छात्रवृत्ति बंद होने से बच्चों को पढ़ाने में नाकाम हो रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सीनियर शिक्षक संघ सहित कई विद्यालयों के स्टाफ के साथ आए बच्चों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया। बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया गया कि गरीब बच्चों को हमेशा छात्रवृत्ति मिलती रही।
विज्ञापन
मौजूदा समय में आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे अभिभावक बिन छात्रवृत्ति के अपने बच्चों को शिक्षा दे पाने में असमर्थ हो रहे हैं।
उधर, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को ज्ञापन भेजकर पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक 1978 से चल रहे स्कूलों को अनुदानित किए जाने की मांग की है।