फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   school,student,DIOS,coaching centre,city

डीआईओएस ने कोचिंग सेंटरों को खंगाला

Tue, 23 Feb 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
school,student,DIOS,coaching centre,city
बांदा। डीआईओएस विनोद सिंह ने शहर की कई कोचिंग संस्थाओं का निरीक्षण किया। कहीं भी कोविड-19 का पालन होते नहीं दिखा। छोटे-छोटे कमरों में 30 से 40 छात्रों को पढ़ाते मिले।
विज्ञापन

साथ ही कोचिंग विद्यालय समय पर चल रहीं थीं। डीआईओएस कोचिंग संचालकों से लिखित स्पष्टीकरण समेत अपने कार्यालय में तलब किया। बताया कि आगे भी अभियान चलते रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------
98 फीसदी ने जीती कोरोना से जंग
बांदा। जिले में कोरोना से जंग जीतने वालों का अब प्रतिशत 98 रहा। 3,83,526 लोगों के नमूनों में मात्र 3656 पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी। बताया कि जिला अस्पताल परिसर में बन रहा 300 बेड का मंडलीय अस्पताल इसी वर्ष अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। पुनरीक्षित लागत 65 करोड़ है। हाल ही में 6.75 करोड़ और मिले हैं। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत 20-21 रोगियों का सिटी स्कैन मुफ्त किया जा रहा है। 1,24,956 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि हर रविवार को हो रहे मुख्यमंत्री अरोग्य मेलों में अब तक 10 हजार लोगों को देखा जा चुका है। 122 अतिकुपोषित परिवारों के बच्चों को गोवंश मुहैया कराए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कोआपरेटिव इंस्पेक्टर्स का मंडलीय चुनाव
बांदा। यूपी कोआपरेटिव इंस्पेक्टर्स एसोसिएशन की चित्रकूटधाम मंडल का सोमवार को जिला सहकारी विकास संघ भवन के वार्षिक अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में कराए गए चुनाव में बांदा अध्यक्ष कमलेश कुमार, मंत्री अरुण तिवारी को चुना गया। हमीरपुर अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, मंत्री बृजमोहन पटेल, चित्रकूट अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, मंत्री मार्कण्डेय, महोबा अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा, मंत्री रघुनंदन प्रकाश को चुना गया। चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंत्री उमाकांत कुशवाहा निर्वाचित हुए। इस मौके पर उप आयुक्त निबंध चित्रकूटधाम मंडल वीरेंद्र बाबू दीक्षित, अपर जिला सहकारी अधिकारी मंडल राजेश कुमार, अध्यक्ष प्रयागराज मंडल संजय पांडेय, महामंत्री देवेंद्र पांडेय, डीसीडीएफ अध्यक्ष सुधीर सिंह, निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला सहकारी अधिकारी संजय कुमार पांडेय, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------------
शिक्षा के प्रति जागरूक किया
अतर्रा/गिरवां। पंडित रामस्वरूप उपाध्याय महाविद्यालय में आयोजित शिविर में बीए, बीकॉम व डीएलएड के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक दिनेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है कि उसे न तो कोई चोरी कर सकता और न ही छीन सकता है। शिक्षित समाज से ही विकास का रास्ता खुलता है। इस मौके पर प्राचार्य कमलेश अग्निहोत्री, विभागाध्यक्ष देवेंद्र बाजपेयी, लाल बाबू आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
हार्टअटैक से सपा नेता का निधन
बबेरू। सपा के वरिष्ठ नेता और हरदौली गांव निवासी जुग्गीलाल यादव (55) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कस्बा स्थित प्लाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, अनिल यादव, किरण यादव, जिला पंचायत सदस्य आरबी यादव, सूर्यपाल यादव, रामप्रकाश साहू, अंमरेश द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष बांदा मोहन साहू, सपा जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, ब्लाक प्रमुख शिरोमन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
प्रदर्शन कर मुकदमा वापसी की मांग
बबेरू। सरदार सेना ने प्रदेश महासचिव अवधेेश सिंह की अगुवाई में तहसील में प्रदर्शन कर गवर्नर को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र तहसीलदार विपिन कुमार को सौंपा। मांग की कि दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान व वाराणसी किसान आंदोलन में किसानों व सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आरएस पटेल सहित कार्यकर्ताओं पर लगाए गए राष्ट्रदोह के फर्जी मुकदमे वापस लिए जाए। इस मौके पर संतोष कुमार, हरिश्चंद्र, कामता सोनी, आलोक कुमार, संदीप, खुर्शीद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------------
एसडीएम ने दिलाया चौकीदार को पैसा
खप्टिहा कलां। एसडीएम के निर्देश पर पैलानी के नरी पुल के चौकीदारी मेवालाल को ठेकेदार ने बकाया मजदूरी 15 हजार रुपये दे दी। चौकीदार ने एसडीएम से ठेकेदार द्वारा मजदूरी न देने की शिकायत की थी। एसडीएम ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि मजदूरों का समय से भुगतान किया जाए। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
----------------
माध्यमिक शिक्षक संघ ने 7 सूत्री ज्ञापन दिया
बांदा। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) और शिक्षक एकता समिति ने संयुक्त रूप से डीआईओएस को उनके कार्यालय में 7 सूत्री ज्ञापन दिया। लेखाधिकारी से भी मिलकर समस्याओं पर वार्ता की। संघ जिला मंत्री मो. बाकर ने बताया कि दोनों ही अफसरों ने समस्याओं के निराकरण पर भरोसा दिलाया है। संरक्षक केदार वर्मा, उपाध्यक्ष जानकी शरण सहित शिवपूजन त्रिपाठी, दादूराम वर्मा, रामहित शिवहरे, गिरजेश मिश्र, रामप्रसाद, ब्रजेंद्र, सर्वेश, धनराज, मनोज, योगेंद्र मिश्रा आदि शामिल थे। (संवाद)
-------------------
कमासिन क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरोध में ज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड आजाद सेना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कमासिन क्षेत्र में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि लाखीपुर, बंथरी, मनक ड़ही, सांडा, अनडौरा आदि गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग, कमासिन-दादौं मार्ग अधूूरे और घटिया बने हैं। कमासिन का एक बैंक दलाली का अड्डा बन गया है। सीएचसी खंडहर हो गई है। ज्ञापन में कमासिन को तहसील व नगर पंचायत का दर्जा देने समेत 7 मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद सहित पूर्व छात्र नेता रमेशचंद्र कुरील, पुष्पेंद्र भास्कर, राजेश आदि शामिल रहे। (संवाद)
--------------------
प्रशस्तिपत्र दिया
अतर्रा। काव्य सविता साहित्यिक मंच (मध्य प्रदेश) ने नगर के ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी को सृजन एवं रचनात्मक योगदान में ऑनलाइन प्रशस्तिपत्र दिया है। काव्य गोष्ठी में उन्होंने तुलसीदास रचित कविता दोहा प्रस्तुत किया था। प्रशस्तिपत्र में व्यवस्थापक सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष दीपांजलि, संयोजिका सुधा चौधरी के हस्ताक्षर हैं। (संवाद)
------------------
गोशाला का गेट तोड़कर मवेशी भागे
अतर्रा। तहसील क्षेत्र के कुसमा गांव की अस्थायी गोशाला से दो दर्जन से अधिक अन्ना मवेशी गेट तोड़कर भाग गए। आरोप है कि पशुओं को भरपेट चारा भूसा नहीं दिया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन से दो अन्ना मवेशी मृत पड़े हैं। दुर्गंध से अन्य मवेशी भी बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने भेजे गए ज्ञापन में जांच और कार्रवाई की मांग की है। जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. राजीव धीर का कहना है कि जांच कराई जाएगी। (संवाद)

------------------
दूसरे के दुख में जो काम आए वही इंसान
तिंदवारी। कुरसेजा धाम के मारुति महोत्सव में झांसी की साध्वी नीलम शास्त्री ने कहा कि मानव का शरीर नाशवान है। एक दिन मिट्टी में मिल जाना है। संसार में हमारे बेहतर कार्य ही सराहे जाएंगे। जो दूसरों के दुख में काम आए वही इंसान है। महंत परमेश्वर दास महाराज ने बताया कि 24 फरवरी को समापन पर भंडारा होगा। निशुल्क चिकित्सा शिविर में कैंसर, सांस, जबड़ा, हड्डी रोग, हृदय, त्वचा, दंत आदि रोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश द्विवेदी, ओमकार दास महाराज, सत्येंद्र दास महाराज, लोकेंद्र दास महाराज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed