{"_id":"60578f028ebc3e8cd11fe2e3","slug":"school-sdm-sports-dios-banda-banda-news-knp6190829157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 170 स्कूलों में खेलकूद हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 170 स्कूलों में खेलकूद हुए शुरू
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के 170 विद्यालयों और 126 ग्राम पंचायतों में खेलकूद गतिविधियां शुरू हो गईं। हालांकि, अभी सिर्फ चार खेल ही शुरू हो सके हैं। चारों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने यह जानकारी समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त को दी। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने खेलकूद में कमजोर प्रगति पर चित्रकूट डीआईओएस से नाराजगी जताई।
मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल के सभी माध्यमिक विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में खेलकूद गतिविधियां प्राथमिकता पर शुरू की जाएं। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद लें। जिन स्कूलों में मैदान हैं, वहां पांच प्रकार के खेलकूद हों। निर्देश दिए कि डीआईओएस और जिला युवा कल्याण अधिकारी निरीक्षण कर खेलकूद गतिविधियों पर नजर रखें। अधिकारियों ने बताया कि बांदा में 70, महोबा में 40, हमीरपुर में 35 और चित्रकूट में 25 विद्यालयों में खेलकूद हो रहे हैं।
पर्याप्त मैदान न होने से सिर्फ चार खेल ही कराए जा रहे हैं। साथ ही 126 ग्राम पंचायतों में भी खेलकूद गतिविधियां शुरू हो गईं। समीक्षा में अपर आयुक्त प्रशासन चंद्रशेखर, संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, डीआईओएस विनोद सिंह, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह यादव, मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी और सभी युवा कल्याण अधिकारी व क्रीड़ा अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इंसेट---
सचिवालयों में नियुक्त होंगे ग्राम दिवस अधिकारी
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल के ग्राम पंचायत सचिवालयों में हर दिन ग्राम दिवस अधिकारी बैठेंगे। जिस दिन जो उपस्थित हो उसे दिवस अधिकारी नामित किया जाए। साथ ही सभी छह दिनों के लिए ग्राम विकास अधिकारी कौन होगा, उसका नाम, नंबर दीवार में अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय में रजिस्टर जरूर रखें। उसमें दिवस अधिकारी या फिर ग्रामीण खुद अपनी समस्या उसमें दर्ज कर सकें। इससे समस्या निराकरण में आसानी होगी। निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी रजिस्टर का अवलोकन जरूर करें।