{"_id":"5724f51c4f1c1b3969a92399","slug":"school-s-campaign-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
गिरवां संकुल से स्कूल चलो अभियान की बाइक रैली निकालते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरवां/बड़ोखर बुजुर्ग। महुआ ब्लाक के परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। छूटे बच्चों को स्कूलों में दाखिले के लिए प्रेरित किया और आरटीई की जानकारी दी। गिरवां संकुल प्रभारी वंदना ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
गिरवां, मुरवां, दरबारी पुरवा, पतरहा, छितारी पुरवा, हुसैनपुर, पुरानी आबादी, कछार पुरवा, बांसी, जरर, पिथौराबाद व खोही होते हुए रैली गिरवां लौटी। खंड शिक्षा अधिकारी शिवऔतार और ग्राम प्रधान अंशू द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि प्रेम स्वरूप द्विवेदी समेत शिक्षक नंदकिशोर नामदेव, मोहनलाल, राजकुमार साहू, गौरव, मनीष, नरेंद्र, शिवचरण, अवधेश कुमार, जगदीश प्रसाद, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग संकुल में मनीपुर, पैगंबरपुर, झाड़ी का पुरवा, बंशीभाट, मइया का पुरवा, अर्जुनाह संकुल में पतौरा, सरस्वाह, दुर्गापुर, शिवहद, मसुरी, ऐला, खेरवा, गढ़ी चांदपुर के प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में रैली निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य नीलम त्रिपाठी व उनके पति डॉ.अनिल त्रिपाठी ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
संकुल प्रभारी निर्मला शुक्ला व पंकज श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, कृष्णा साहू, सुधीर माली, प्रतिमा गुप्ता, नेहा सविता, शीला देवी, शुभा कुशवाहा, बृजेश सोनी, संध्या देवी, सपना नामदेव, रमाकांती आदि मौजूद रहे।