{"_id":"606b57988ebc3e591536f14b","slug":"school-electric-dm-banda-mandal-president-banda-news-knp621763574","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त खफा, 15 दिन में व्यवस्था के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त खफा, 15 दिन में व्यवस्था के निर्देश
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के 308 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए 15 दिन के अंदर इन स्कूलों में पानी और बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपरेशन कायाकल्प की सुस्त रफ्तार के दोषी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं।
सोमवार को मंडलायुक्त ने अपने कार्यालय में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें बताया गया कि बांदा जनपद में 123, चित्रकूट में 108, हमीरपुर में 35 और महोबा में 42 (कुल 308) प्राथमिक स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। आयुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली और पेयजल विभागों की बैठक कर यह काम 15 दिन में पूरा कराएं। प्राथमिक स्कूलों के शत प्रतिशत बच्चों को जूते मोजे वितरण के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों की नाप के न होने पर जूते मोजे बदले जाएं। स्कूलों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अध्यापक समय से उपस्थित हों। बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जाए।
आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा में मंडल के 4887 प्राथमिक स्कूलों में 2299 स्कूलों में ही कायाकल्प के काम पूरे हो पाए हैं। आयुक्त ने चारों जिलों के बीएसए को निर्देश दिए कि पूरे हो चुके कामों की जीओ टैगिंग शीघ्र कराएं। बैठक में सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा सीएल चौरसिया, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ (बांदा), महोबा आदि के बीएसए शामिल रहे।
विज्ञापन
--------
इनसेट
-------
बांदा डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब
बांदा। ग्राम पंचायत सचिवालय भवन निर्माण शुरू न कराने और कायाकल्प ऑपरेशन में ढिलाई पर मंडलायुक्त ने बांदा के डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को समीक्षा बैठक में आयुक्त ने चारों जिलों की पंचायती राज विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बांदा में 29 और चित्रकूट में 13 पंचायतघरों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। हर जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना और खराब हैंडपंप शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निर्मित हो चुके सामुदायिक शौचालयों का संचालन स्वयं सहायता समूहों से कराने को कहा। उप निदेशक पंचायती राज को निर्देश दिए कि रोजाना समीक्षा करें और 15 दिन में प्रगति से अवगत कराएं। बैठक में उप निदेशक पंचायती राज दिनेश सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह व बांदा डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।