फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   school

तीन तहसीलों के स्कूलों का सत्यापन पूरा

Mon, 13 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
school
बांदा। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए हो रही केंद्र निर्धारण प्रक्रिया में तीन तहसीलों में विद्यालयों के भौतिक सत्यापन का काम पूरा हो गया है। जिला स्तरीय टीम ने इसकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सौंप दी है। शेष दो तहसीलों के विद्यालयों के सत्यापन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम में शामिल एसडीएम, तीन प्रधानाचार्य, जेई (पीडब्ल्यूडी) ने नरैनी, पैलानी, अतर्रा तहसीलों के विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया। टीम ने यहां सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, पानी, विद्युत, शौचालय, चहार दीवारी आदि देखा।
विज्ञापन

बांदा सदर और बबेरू तहसील क्षेत्र के विद्यालयों का सत्यापन पूरा नहीं हो सका है। जिला में 162 विद्यालय हैं। इन्हीं विद्यालयों में से मानक में खरा उतरने वालों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि शेष तहसीलों का सत्यापन भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed