फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scheduled caste rape victim dies in medical college

Banda News: अनुसूचित जाति की दुष्कर्म पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Sat, 26 Apr 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste rape victim dies in medical college
बांदा। अनुसूचित जाति की दुष्कर्म पीड़िता ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

17 अप्रैल (बुधवार) की रात 55 वर्षीय महिला घर के बाहर लेटी थी। गांव का 28 वर्षीय कल्लू उसे घसीट ले गया था। घर से थोड़ी दूर ले जाकर दुष्कर्म किया था। महिला ने बचाव के लिए संघर्ष भी किया था। बेहोश होने पर वहीं छोड़कर भाग गया। सुबह होने पर गांव वालों ने पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखाया है। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई है। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed