{"_id":"57a4d23e4f1c1bdd332b8ffb","slug":"saved-the-lives-of-gypsy-blood-letting","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्त दे बंजारन की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्त दे बंजारन की बचाई जान
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करतीं समाजसेवी नूतन गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रसव के दौरान खून न मिलने से बमुश्किल बची जान से सबक लेकर नूतन गुप्ता ने प्रसूताओं की जान बचाने के लिए खुद रक्तदान का संकल्प ले रखा है। इसी जज्बे में गुरुवार को उन्होंने अपना खून देकर एक प्रसूता की जान बचाई। अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इंदिरा नगर निवासी नूतन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 1999 में बच्चे को जन्म दिया था। तब उन्हें रक्त की जरूरत पड़ी थी लेकिन कोई भी रक्तदान के लिए नहीं आया। उन्हें तत्काल कानपुर ले जाया गया। वहां उनकी बमुश्किल जान बची। तभी से यह संकल्प ले रखा है कि वे जरूरतमंद प्रसूता की जान बचाएंगी।
विज्ञापन
उनके ब्लड का ग्रुप ‘बी निगेटिव’ है। जिला अस्पताल में बंजारा समुदाय की गरीब महिला को प्रसव के दौरान खून की जरूरत पड़ी, लेकिन कहीं खून नहीं मिल रहा था। ब्लड बैंक से नूतन गुप्ता को फोन पर सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल अस्पताल आकर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी से संपर्क किया और रक्तदान किया। डॉ. वाजपेयी ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन