फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Saurabh, selected in IPL, welcomed home

Banda News: घर पहुंचे आईपीएल में चयनित सौरभ का स्वागत

Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Saurabh, selected in IPL, welcomed home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरैनी (बांदा)। आईपीएल के 16वें सीजन के लिए बंगलुरु के चयनित सौरभ चौहान शनिवार को पहली बार कस्बे के राजीव नगर स्थित अपने घर पहुंचे। युवाओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके चयन पर परिजनों ने हनुमान मंदिर गुढ़ा कला में भंडारा का आयोजन किया।
स्थानीय कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सौरभ चौहान ने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में पहली बार अपना नाम दर्ज कराकर बुंदेलखंड का नाम रोशन कर दिया है। गुजरात की टीम से रणजी खिलाड़ी बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज हैं, जिन्हें आईपीएल की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने 20 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन

पिता दिलीप सिंह खुशी से फुले नहीं समा रहे। इस दौरान कस्बा और क्षेत्र के क्रिकेटर सोनू ठाकुर, वसीम, अमन, अभय, अनिल, अर्जुन, दीपक आदि ने सौरभ के साथ सेल्फी भी ली। पुराने क्रिकेटर, खालिद नियाजी, सिराज, अजय सिंह राठौर, संतोष रैकवार का कहना है कि सौरभ ने उनके सपनों को साकार किया है। सौरभ ने भी भरोसा दिया कि वह आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed