{"_id":"609ebf268ebc3e920a5feae6","slug":"santipurn-mahul-me-mani-eid-banda-news-knp62843226","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल के बीच मनाई गई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल के बीच मनाई गई ईद
विज्ञापन
बांदा। ईद-उल फितर सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल के बीच पूरे जनपद में मनाई गई। कोरोना कर्फ्यू के चलते ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ नहीं इकट्ठा हो सकी। अलबत्ता गाइडलाइन के मुताबिक पांच-पांच नमाजियों ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए नमाज अदा की। शेष नमाजियों ने घर पर ही यह फर्ज अदा किया।
बृहस्पतिवार की शाम ईद का चांद नजर आने के बाद ही ईद की तैयारियां परवान चढ़ गई थीं। देर रात मुस्लिम घरानों और इलाकों में इसकी सरगर्मियां चलती रहीं। कर्फ्यू में बाजार बंद रहने से यहां सन्नाटा रहा। अलबत्ता गली-कूचों में छिटपुट दुकानों से रेडीमेड वस्त्रों, सिंवई, मेवा, टोपी, इत्र आदि की खरीदारी चलती रही। सुबह से ही शहर की ईदगाह समेत नवाबी जामा मस्जिद, शेख सरवर की मस्जिद, मरकज मस्जिद, हाथी खाना मस्जिद, कचहरी मस्जिद, बलखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, हैजा खाना मस्जिद सहित अलीगंज, आजाद नगर, क्योटरा ईदगाह, ऊंट मोहाल, नाले वाली मस्जिद आदि के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।
इनके अलावा पुलिस अधिकारी भारी संख्या में फोर्स लेकर भ्रमण करते रहे। लोगों के घर पर ही रहने से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद का आदान-प्रदान भी बहुत कम हुआ। अलबत्ता लोगों ने चांद रात से लेकर ईद का पूरा दिन सोशल मीडिया पर ईद की मुबारकबाद के मैसेज का जमकर आदान-प्रदान किया। कोरोना के चलते जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नुमाइंदे, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी आदि भी किसी के घर ईद मिलने नहीं पहुंचे। फोन पर ही शुभकामनाओं और बधाइयों की रस्म अदायगी की।