फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sand mafia stop the stream

बालू माफिया ने जलधारा रोकी

Mon, 16 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

नरैनी क्षेत्र में केन नदी पर बनाए गए अवैध पुलों और

विज्ञापन
अवरोधों को तत्काल हटाने के नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा हाल ही में दिए गए आदेश पर फिलहाल कोई अमल होता नजर नहीं आ रहा।

करतल पुलिस चौकी अंतर्गत बरसड़ा मानपुर गांव में बालू कारोबारियों द्वारा केन नदी पर बनाया गया अवैध पुल बरकरार है। नदी की जल धारा थम जाने से कई गांवों में नदी सूखने की कगार पर है। मवेशियों के लिए पानी संकट गहराने लगा है।

हाल ही में एनजीटी ने यूपी और एमपी सरकारों को केन नदी से पुल आदि अवरोध हटवाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। यह भी कहा है कि इन्हें हटवाकर एनजीटी में रिपोर्ट दाखिल करें। फिलहाल दोनों सूबों के अफसरों पर इस आदेश का कोई असर नहीं है।

बरसड़ा मानपुर में पुलिस चौकी करतल से मात्र पांच किमी दूर बसे इस गांव में केन नदी बहती है। उस पार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला का धौरहा गांव है। बरसड़ा और बिल्हरका से मध्य प्रदेश के बालू कारोबारी दिन-रात अवैध खनन कर रहे हैं। रोजाना भारी मात्रा में बालू मध्य प्रदेश जा रही है।

बिल्हरका में 308 बीघा में बालू फैली है। यहां के किसान अमर सिंह ने बताया कि उनका खेत केन नदी से लगा है। बालू के ट्रक रात-दिन जबरन खेत से निकाले जा रहे हैं। एसडीएम और क्षेत्राधिकारी से शिकायतों का कोई असर नहीं पड़ा।

उधर, इस बारे में एसडीएम नरैनी सुधीर कुमार ने बताया कि बिल्हरका में छापा मारकर अवैध खनन रुकवा दिया गया है। बरसड़ा मानपुर में नदी की जलधारा पर बनाए गए पुल के बारे में अनभिज्ञता जताई। कहा कि जांच करवाएंगे। अवैध पुल पाया गया तो उसे तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed