फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sand mafia new trick, the MP's stance

बालू माफिया का नया पैंतरा, किया मध्य प्रदेश का रुख

Sun, 31 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 31 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sand mafia new trick, the MP's stance
95 हजार लीटर लहन और 18 भूमिगत टैंक कराए नष्ट - फोटो : अमर उजाला

बांदा। अवैध खनन पर हाईकोर्ट के सीबीआई जांच का आदेश होते ही बालू माफिया ने बचाव का रास्ता खोज लिया। उसने बालू की काली कमाई बरकरार रखने के लिए अब बुंदेलखंड की सरहद से जुड़े मध्य प्रदेश की खदानों पर नजरें गड़ाई हैं। वहां कई खदानें पहले से चल रही हैं। अब नई खदानें खोजी जा रही हैं। इतना ही नहीं एमपी की खदानों के रवन्नों की आड़ में सीमा पर स्थित यूपी की खदानों से भी चोरी-छिपे खनन का रास्ता बनाया जा रहा है। बांदा, चित्रकूट और महोबा सहित लगभग पूरे बुंदेलखंड की सरहद मध्य प्रदेश के पन्ना, सतना, छतरपुर आदि जिलों से जुड़ी हैं। वहां भी बालू और पत्थर की खदानें हैं। परेई, कुरधना, चांदीपाटी आदि एमपी की खदानों में पहले से ही खनन चल रहा है। एमपी के बालू कारोबारी और माफिया वहां के रवन्ने पर यूपी (बांदा) की सीमा में आने वाली खदानों से भी खनन करते हैं। इसके लिए उन्हें यहां के प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग का साधना पड़ता है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद बुंदेलखंड के कई बालू कारोबारियों ने मामला ठंडा होने तक यूपी की खदानों को बंद करके एमपी में खनन का मंसूबा बांधा है। इसके लिए उन्होंने एमपी के खनन माफिया से हाथ मिलाया है। सूत्रों के मुताबिक एमपी की कुरधना, परेई और चांदीपाटी आदि खदानों से लोड होने वाले ट्रक बांदा जिले से होकर यूपी के तमाम शहरों तक जाएंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अभी इन खदानों से बारिश से पहले डंप की गई बालू ट्रकों में लोड कर बाहर भेजने का सिलसिला जारी है। बांदा के अधिकारी और पुलिस अभी भी पहले की तरह चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


परमिट गिने-चुने, डंप बालू जगह-जगह
बांदा। बारिश में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद तलहटी और खदानें डूब जाती हैं, इसलिए बारिश से पहले ही बालू को ऊंचे स्थानों पर डंप किया जाता है। बारिश में यह बालू कई गुना महंगी बिकती है। बुंदेलखंड में बालू डंप करने के लिए गिने-चुने लाइसेंस ही जारी हुए हैं लेकिन बालू के भंडार जगह-जगह हैं। पिछले करीब एक पखवारे से यही बालू ट्रकों में लोड की जा रही है। डंप का परमिट बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं है लेकिन अब यह मोटी रकम देने पर ही मिलता है। यही वजह है कि पिछले वर्षों में इक्का-दुक्का लोग ही परमिट ले पाए हैं। सीबीआई की जांच डंप बालू और परमिट जारी करने वाले अफसरों पर भी टिक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed