फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Salesmen beaten for not giving petrol without a mask

मास्क बगैर पेट्रोल न देने पर सेल्समैन को पीटा-लूटा

Thu, 28 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Salesmen beaten for not giving petrol without a mask
लूट और मारपीट का शिकार हुआ पेट्रोलपंप सैल्समैन अभय। - फोटो : BANDA
नरैनी। बिना मास्क लगाए पेट्रोल भराने आए अराजकतत्वों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर हमला कर 14000 रुपये लूट लिए। बचाने आए पंप मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी को भी धमका दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है। पनगरा गांव स्थित चंदेल फिलिंग स्टेशन में एक ही बाइक पर तीन युवक पेट्रोल भराने पहुंचे। तीनों मास्क नहीं लगाए थे। इस पर उन्हें मास्क या फेस कवर लगाकर ही पेट्रोल लेने के लिए आने को कहा गया। इस पर तीनों युवक धमकाते हुए लौट गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद तीनों युवक अपने पांच अन्य साथियों के साथ फिर पेट्रोल पंप पहुंचे और सेल्समैन अभय पुत्र राजबहादुर (निवासी ग्राम गोंडा, चित्रकूट) को पीटना शुरू कर दिया। सेल्समैन के मुताबिक उसकी जेब में पड़े 4500 रुपये और काउंटर पर रखे 10,000 रुपये लूट लिए। सेल्समैन को बचाने आए मैनेजर पप्पू सिंह व कर्मचारी मनोज के साथ भी बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन के मुताबिक सभी युवक डंडे और तमंचे से लैस थे। इन्हें लहराते हुए भाग निकले। कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर पर तीन नामजद कलीम, रमजानी और पप्पू निवासी पनगरा गांव और पांच अज्ञात के खिलाफ धारा 392,323,504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed