फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sadak haadason mein shikshak samet aath log ghaayal

सड़क हादसों में शिक्षक समेत आठ लोग घायल

Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
sadak haadason mein shikshak samet aath log ghaayal
बबेरू/नरैनी/तिंदवारी। अलग-अलग हादसों में शिक्षक समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल बाइक सवार शिक्षक हेलमेट लगाए था। इससे सिर की गंभीर चोटों से बच गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना के बरौंधा गांव के विनोद चौरसिया पुत्र शक्ति चौरसिया, शिवकुमारी चौरसिया पत्नी शिवलाल, कमल चौरसिया पुत्र लक्ष्मी चौरसिया, रेनू चौरसिया पत्नी सुशील चौरसिया, रजोलिया चौरसिया पत्नी श्यामसुंदर, राजेश चौरसिया पुत्र बदामी चौरसिया रिश्तेदारी में रविवार की रात बोलेरो से बबेरू आए थे। यहां से वह रात में ही वापस जा रहे थे। कोर्रम मोड़ पर बोलेरो पलट गई, जिससे बोलेरो सवार यह सभी घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। रेनू और शिवकुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय, छिरंहुटा जा रहे भदेहदू (बिसंडा) गांव के रहने वाले शिक्षक पंकज कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह को सोमवार को सुबह बबेरू तिराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। शिक्षक संघ अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव और सिपाही अभय शिक्षक को पीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक भाग निकला। नरैनी क्षेत्र के कल्ला पुरवा (शाहपाटन) गांव का रामखेलावन पुत्र मइयादीन सोमवार को दोपहर बाइक से गांव जा रहा था। गोरेपुरवा गांव बस स्टैंड के पास 108 एबुंलेंस ने सामने से टक्कर मार दी। एंबुलेंस चालक ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed