फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ruckus by migrant workers, threatened suicide

प्रवासी मजदूरों का हंगामा, आत्महत्या की दी धमकी

Fri, 29 May 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ruckus by migrant workers, threatened suicide
बांदा। नरैनी सीएचसी में क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों ने घर भेजने के लिए हंगामा किया। शीघ्र अस्पताल से छुट्टी न दिए जाने पर आत्महत्या की धमकी दी। डीएम के हस्तक्षेप पर एसडीएम ने जांच रिपोर्ट आने तक एक स्कूल में उन्हें क्वारंटीन किया गया। उधर, सैंपलिंग के चयनित करीब दर्जनभर प्रवासी मजदूर बगैर नमूना दिए भाग गए। सीएचसी प्रशासन ने उनकी सूची प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन

एल-1 कोविड-19 हॉस्पिटल नरैनी सीएचसी के 60 बेडों में बांदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवासी मजदूर क्वारंटीन किए गए थे। इनमें अधिकांश मुंबई और सूरत के युवक शामिल थे। बुधवार की देर शाम निरीक्षण पर पहुंचे डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी डॉ. एसएस मीणा के समक्ष प्रवासी मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

घर जाने की जिद पर अड़ गए। ऐसा न होने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। इस पर डीएम ने उन्हें समझाकर शांत किया और एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि प्रवासियों को यहां से हटाकर किसी स्कूल में क्वारंटीन कर दिया जाए। हंगामा करने वाले लगभग 30 प्रवासियों को राजकुमार इंटर कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लगभग 13 प्रवासी मजदूर कोरोना सैंपलिंग से पहले ही क्वारंटीन सेंटर से भाग गए। जबकि उनकी आईडी जमाकर अस्पताल प्रशासन ने पंजीकरण कर लिया गया था। सीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि क्वारंटीन के दौरान सैंपलिंग से पहले भाग निकले मजदूरों की सूची अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed