{"_id":"d1dde8c10344a71d57b2338367fc9dac","slug":"ruchi-first-and-ashish-second-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुचि प्रथम व आशीष को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुचि प्रथम व आशीष को दूसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र निर्माण विषयक जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बबेरू के छात्र-छात्राएं भारी पड़े। 8वीं की छात्रा रुचि शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में श्री कृष्णा आइडियल हायर सेकेंड्री स्कूल, पल्हरी में सोमवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रुचि शुक्ला ने प्रथम, आशीष कुमार ने द्वितीय और मनोज कुमार को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
तीनों विजेता छात्र-छात्राएं बबेरू क्षेत्र के हैं। निर्णायक नेहरू युवा केंद्र जिला समन्वयक राजेश मोहन शुक्ला, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र प्रताप त्रिपाठी, जेएन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता चंद्रिका प्रसाद दीक्षित उर्फ ललित, समाजसेवी अशोक त्रिपाठी उर्फ जीतू, प्रधानाचार्य जेपी यादव रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन