फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   RTC of medical college, start ventilator

मेडिकल कालेज की आरटीसी, वेंटीलेटर चालू करें

Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
RTC of medical college, start ventilator
जिला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती का हालचाल लेते नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव। - फोटो : BANDA
बांदा। जनपद के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी और प्रदेश के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि मेडिकल कालेज की आरटीसी प्रयोगशाला शीघ्र दुरुस्त कराकर यहां मिले 40 वेंटीलेटर तत्काल शुरू कराए जाएं। महिला अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का एंटीजेन टेस्ट कराने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने महिला समूहों को दो करोड़ एक लाख रुपये के ऋण वितरित किए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रमुख सचिव ने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग सर्वोच्च प्राथमिकता से कराकर उनके टेस्ट कराए जाएं। एमआरआई सेंटर को चालू कराने और मेडिकल कालेज को सीटी स्कैन उपलब्ध कराने के लिए अपने स्तर से शासन ने पैरवी का भरोसा दिलाया। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि आरटीसी लैब और शासन से उपलब्ध कराए गए 40 वेंटीलेटर शीघ्र चालू कराएं।
विज्ञापन

जरूरी सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आइवरट्रिन दवा उपलब्ध कराने को कहा। ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार बरकरार रखने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने सीएमओ डा.एनडी शर्मा को निर्देश दिए कि आइसोलेशन वाले मरीजों से रोजाना फीडबैक लिया जाए। जिसकी सेहत खराब हो रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराएं। बैठक में डीएम एके सिंह, एसपी डा.एसएस मीणा, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव सहित सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने आवास विकास में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। यहां के बाद जिला अस्पताल में स्थित कोविड अस्पताल का जायजा लिया। सीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड मरीजों को अन्य रोगियों से अलग रखा जाए। प्रमुख सचिव ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों और मेडिकल कालेज में भर्ती रोगियों से फोन पर बात करके उनके इलाज और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

जिला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती वृद्ध मरीज से इलाज के बारे में पूछा। एमआरआई, 200 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव को बताया कि जनपद में 44 कंटेनमेंट जोन हैं। सैंपल कलेक्शन यूनिट लगातार काम कर रही है। अब तक 94 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। होम आइसोलेशन वालों को रोज फीडबैक लिया जाता है। सीएमओ डा.एनडी शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डा.एसएन मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed