फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   RPF launched a drive against incidents of stone pelting on railway tracks.

Banda News: रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर आरपीएफ ने चलाया अभियान

Wed, 21 Jan 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
RPF launched a drive against incidents of stone pelting on railway tracks.
बांदा। वंदे भारत और अन्य ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। बांदा रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे ट्रैक किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले महिला, पुरुष और बच्चों को इस अभियान के तहत जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर ट्रैक किनारे रहने वाले लोगों को रेलवे नियमों के प्रति सचेत किया। उन्हें रेलवे ट्रैक पार न करने, पतंग न उड़ाने, रेलवे ट्रैक के पास रील आदि न बनाने और ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 153 के तहत ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यदि बच्चों द्वारा ऐसी कोई घटना की जाती है, तो उनके माता-पिता के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सकती है। इस चेतावनी के माध्यम से आरपीएफ ने अभिभावकों से अपने बच्चों को रेलवे ट्रैक से दूर रखने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed