फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Royal Challengers Baheri beat Uncle's XI

Banda News: रॉयल चैलेंजर्स बहेरी ने अंकल इलेवन को हराया

Thu, 07 Nov 2024 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Royal Challengers Baheri beat Uncle's XI
गिरवां। विंध्यवासिनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बहेरी और अंकल इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में बहेरी टीम ने जीत दर्ज की। मैन आफ द मैच बहेरी टीम के बल्लेबाज को दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बहेरी टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए अंकल इलेवन की टीम ने 16 ओवरों में 152 रन बनाए। बल्लेबाज गुल्लू ने 26 गेंदों में 37 रन, राजी ने 12 गेंदों में 31 रन और बल्लेबाज माही ने 30 रन बनाए। बहेरी टीम की तरफ से गेंदबाज भोला ने 21 रन देकर 3 विकेट झटके। अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहेरी की टीम की तरफ से बल्लेबाज निलेश ने 42 गेंदों मे 63 बनाए। इसी तरह बल्लेबाज आदर्श ने 24, रामराज ने 20 रनों का सहयोग दिया। आठ गेंद शेष रहते ही बहेरी टीम ने लक्ष्य हासिल कर दिया। मुख्य अतिथि अनिल शुक्ला अध्यक्ष, चंदन शुक्ला कोषाध्यक्ष, आकाश गोस्वामी महामंत्री, रामे यादव के साथ स्कोरर निखिल अन्ना, हर्ष गोस्वामी, सौरभ चौरसिया और कंमेंटेटर आलोक शुक्ला, शैलेंद्र पांडे मौजूद रहे। बहेरी टीम के बल्लेबाज नीलेश को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बल्लेबाज ने 42 गेंदों में 63 रन बनाए। अंपायर की भूमिका सूर्यप्रकाश मिश्र और दिनेश मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed