फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Route shops will remain closed during the departure of polling parties

पोलिंग पार्टियों की रवानगी में बंद रहेंगी रूट की दुकानें

Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Route shops will remain closed during the departure of polling parties
बांदा। एक तरफ मतदान दिवस को उत्सव और पर्व की तर्ज पर मनाने की कवायदें और दूसरी तरफ एक दिन पहले ही चुनावी व्यवस्थाओं के नाम पर आम लोगों पर पाबंदियों का शिकंजा रहेगा। 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होने के दौरान आसपास की सैकड़ों दुकानें बंद करने का प्रशासन ने फरमान जारी किया है। यानी बड़ी संख्या में इस दिन लोग बेरोजगार रहेंगे। आम यात्रियों और राहगीरों को इन रूटों पर वाहन का भी संकट रहेगा।
विज्ञापन

तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने आदेश जारी किया है कि इस दिन तिंदवारी रोड पर छोटा बाईपास से कालू कुआं चौराहा होकर बाबूलाल चौराहे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। तिंदवारी बाईपास से कालूकुआं चौराहा, बाबूलाल चौराहा और अतर्रा चुंगी पर कोई ई-रिक्शा या टेंपों आदि नहीं चलेगा।
विज्ञापन

तिंदवारी बाईपास से बाबूलाल चौराहे तक सड़क किनारे कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। साथ ही पोलिंग पार्टियां रवाना होने तक कोई भारी वाहन शहर में दाखिल नहीं होगा। 5 प्राइवेट और एक सरकारी क्रेन लगाया जाएगा। अतर्रा चुंगी की तरफ से आने वाले वाहन कालूकुआं की तरफ न जाकर पीली कोठी ब्रिज से सीधे रेलवे स्टेशन होकर चिल्ला चौराहा की तरफ से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा और बबेरू की तरफ से आने वाले वाहन आरटीओ तिराहा से तिंदवारी बाईपास होते हुए मवई बाईपास होकर महाराणा प्रताप चौराहा से शहर में दाखिल होंगे। अतर्रा चुंगी से आने वाले वाहन जिला पंचायत, जामा मसजिद, छावनी चौराहा, पीली कोठी, बाकरगंज से होकर रेलवे स्टेशन से होकर पुल पार कर निकलेंगे। विभिन्न क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों के वाहनों का रूट भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed