फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Route of four superfast trains Changed, four passenger canceled

चार सुपरफास्ट ट्रेनों का रूट बदला, चार पैसेंजर रद्द

Fri, 31 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 31 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Route of four superfast trains Changed, four passenger canceled
झांसी जाने वाले यात्री टिकट वापस करते हुए। - फोटो : amarujala

महाकौशल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से मानिकपुर-झांसी रूट प्रभावित रहा। लंबी दूरी की ट्रेनों को भीमसेन (कानपुर) से होकर गुजारा गया। लेकिन झांसी से बांदा व इलाहाबाद तक जाने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन


रात के करीब 2.25 बजे कुलपहाड़ (महोबा) के पास जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही महाकौशल एक्सप्रेस की आठ बोगियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। सिंगल रेल लाइन होने से झांसी रूट बाधित हो गया। इस रूट पर कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। लंबी दूरी की ट्रेनों को झांसी से भीमसेन के रास्ते गंतव्य स्थलों को रवाना किया गया। इनमें हावड़ा-ग्वालियर व ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-मानिकपुर संपर्क क्रांति और निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


उधर, इस रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। मानिकपुर-झांसी, इलाहाबाद-झांसी, झांसी-इलाहाबाद व झांसी-बांदा रेल शामिल है। वहीं वाराणसी-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बांदा से वापस इलाहाबाद से कानपुर व झांसी होकर ग्वालियर भेजा गया। बांदा से झांसी का सफर पांच घंटे का है। लेकिन दुर्घटना से रूट प्रभावित होने के कारण यात्रियों को यहां तक पहुंचने में नौ घंटे लगे। रेल अधिकारियों को मुताबिक 79 आरक्षण टिकट और 152 साधारण टिकट वापस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात को घटना होने के बाद से लगातार एनाउंसमेंट के जरिए सूचना प्रसारित किए जाने पर यहां यात्रियों ने टिकट नहीं लिए। सिर्फ कानपुर की तरफ जाने वालों की ही भीड़ रही। वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि महाकौशल दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही डा.राहुल उपाध्याय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम को तड़के 3.35 बजे मेडिकल वाहन से रवाना कर दिया गया।


सुबह 5 बजे एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (दुर्घटना यान) को भी घटनास्थल भेज दिया गया। एडीआरएम विनीत कुमार बुंदेलखंड एक्सप्रेस से बांदा पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग द्वारा मौके पर पहुंचे। हेल्पलाइन नंबर-227634 पर यात्रियों के परिजनों को जानकारी दी जाती रही। यह भी बताया कि उलटी-पलटी बोगियां हटाने और क्षतिग्रस्त पटरियां दुरुस्त करने में काफी समय लगेगा। उन्होंने देर शाम तक रूट बहाल होने की उम्मीद जताई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed