फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roshan defeated Bismil team

Banda News: रोशन ने बिस्मिल टीम को किया पराजित

Mon, 08 Jan 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roshan defeated Bismil team
बांदा। क्रांतिवीर मेगा टी-10 लीग टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच रामप्रसाद बिस्मिल और रोशन सिंह डेयर डेविल्स टीम के बीच खेला गया। इसमें रोशन ने रामप्रसाद बिस्मिल टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। जवाब में रोशन सिंह डेयर डेविल्स टीम ने 6.4 ओवर में 9 विकेट से मैच को जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया। मैन आफ द मैच मोहित कुमार रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच अशफाक उल्ला खां व खुदीराम बोस टीम के बीच खेला गया। खुदीराम टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खो कर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी अशफाक उल्ला खां की पूरी टीम 7.5 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच अहमदुल्ला शाह रिबेलियंस व सुखदेव ब्लास्टर्स टीम के बीच खेला गया। सुखदेव ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहमद उल्ला शाह रिबेलियंस 10 ओवर खेल कर 68 रन बना सकी। मैन ऑफ द मैच राघव मिश्रा रहे। सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष जनाब आमिर खान, संरक्षक विकल्प शर्मा, राजेंद्र अवस्थी, इरफान खान, शाहिद बेग (चांद), अशुतोष राणा, शालू हैदर, तनु नंदा, सादिक अली, शब्बर रिज़वी, अभय श्रीवास्तव, टूर्नामेंट अध्यक्ष कुतैबा ज़मा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed