{"_id":"6990c3f5bd106f32ff033c94","slug":"roses-worth-rs-10-lakh-sold-on-valentines-day-banda-news-c-212-1-bnd1018-141067-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वैलेंटाइन-डे पर गुलाबों का 10 लाख का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वैलेंटाइन-डे पर गुलाबों का 10 लाख का कारोबार
Sun, 15 Feb 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 08 शंकरगुरु चौराहे में गिफ्ट देने के लिए बुके खरीदते युवक। संवाद
- फोटो : भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध करते आप के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
बांदा। प्रेम और अपनत्व के प्रतीक माने जाने वाले वैलेंटाइन-डे ने इस बार शहर व कस्बा क्षेत्रों को पूरी तरह से गुलाबों की खुशबू से सराबोर कर दिया। बाजारों में सुबह से ही युवाओं की भीड़ देखी गई। जहां हर कोई अपने प्रियजनों के लिए खास तोहफे खरीदने में व्यस्त था। फूल मंडियों और गिफ्ट की दुकानों पर लाल, गुलाबी और सफेद गुलाबों की मांग ने कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
इस बार के वैलेंटाइन-डे पर गुलाबों की बिक्री ने पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। व्यापारियों के अनुसार जिले में लगभग 10 लाख रुपये के गुलाबों की बिक्री दर्ज की गई। फूल विक्रेता रमेश माली ने बताया कि वैलेंटाइन-वीक की शुरुआत के साथ ही उनके पास गुलाबों के ऑर्डर आने लगे थे। जिसमें विशेष तौर पर लाल गुलाब (रेड रोज) की मांग सबसे अधिक रही। कई दुकानों पर तो दोपहर तक स्टॉक खत्म हो गया था, जिसके कारण तत्काल नई खेप मंगवानी पड़ी।
इस वर्ष ऑनलाइन ऑर्डर और होम डिलीवरी सेवाओं ने भी गुलाबों की बिक्री को एक नई गति प्रदान की। ग्राहकों ने घर बैठे ही अपने पसंदीदा गुलाब और बुके ऑर्डर किए, जिससे व्यापारियों का कारोबार और भी बढ़ गया। केवल गुलाब ही नहीं बल्कि इस अवसर पर बुके, चॉकलेट, टेडी-बियर और अन्य उपहारों की भी जमकर बिक्री हुई। रेस्टोरेंट और कैफे ने भी युवाओं को आकर्षित करने के लिए विशेष सजावट और आकर्षक ऑफर पेश किए, जिससे इन जगहों पर भी रौनक देखने को मिली।