फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways buses will stop when indicated

संकेत देने पर रूकेंगी रोडवेज बसें

Fri, 14 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will stop when indicated
बांदा। रोडवेज बसों में यात्रियों की लगातार घट रही संख्या (लोड फैक्टर) पर परिवहन निगम को ‘यात्री देवो भव:’ की याद आई है। अब बस अड्डे के अलावा अन्य स्थानों पर भी बस रोककर यात्रियों को बैठाया और उतारा जाएगा। ऐसे स्थानों पर परिवहन निगम के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। चित्रकूटधाम मंडल में ऐसे 36 स्थान चिह्नित किए गए हैं। यह व्यवस्था 18 फरवरी से लागू हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. राजशेखर ने 8 फरवरी को सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों/सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी किए पत्र में कहा है कि जनवरी में निगम की बसों में यात्रियों की संख्या में अत्यधिक कमी आई है। कहा कि चालक और परिचालकों को इस बात के लिए प्रेरित करे कि यात्री देवो भव: की भावना से काम करें। प्रत्येक संकेत देने वाले यात्री को हर दशा में बस में लें। जहां उतरना चाहे, उसे उतारें। उनके साथ कुशल व्यवहार करें। एक भी यात्री निगम बस सेवा से वंचित न हो। इससे आय बढे़गी। प्रबंधक निदेशक ने कहा है कि कई स्थान ऐसे हैं जहां बड़ी संख्या में यात्री सवार होते है या उतरते हैं। ऐसे स्थानों को डिपो वार चिह्नित करें। इन स्थानों पर परिवहन निगम के अक्षम कर्मचारी तैनात किए जाएं। इसमें उपलब्ध लिपिकों को भी लगाया जा सकता है। प्रबंध निदेशक के अनुपालन में क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में 36 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां अधिक संख्या में यात्री उतरते चढ़ते हैं।
विज्ञापन

वर्जन...
चिह्नित स्थानों (पिकिंग प्वाइंट) पर बीमार, दिव्यांग और वृद्धों को बसों में चढ़ाने उतारने में प्राथमिकता दी जाएगी। इस बारे में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। संभव हो तो उन्हें सीट दिलाई जाए। यात्रियों के उतरते समय बस को पूरी तरह रोक दिया जाए। चलती बस में किसी यात्री को न उतारा या चढ़ाया न जाए।-संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
मंडल में इन स्थानों पर रुकेंगी बसें
यात्रियों को उतारने-चढ़ाने के लिए मंडल के चारों जिलों में 36 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें बांदा में अलीगंज, अतर्रा में तथागत स्कूल के पास, नरैनी में तहसील चौराहा, तिंदवारी में माटीबाई चौराहा, जसपुरा में तिराहा, बबेरू में तहसील के पास, कमासिन में बबेरू रोड तिराहा, बड़ोखरखुर्द गांव, महुआ ब्लाक, कालिंजर किला के पास। चित्रकूट में रामनगर, पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर में तिराहा, राजापुर में चौराहा। महोबा में किराड़ी क्रासिंग तिराहा, कबरई तिराहा, जैतपुर तिराहा, पनवाड़ी कुलपहाड़ चौराहा, कुलपहाड़ तिराहा, सरीला तिराहा, गाेंहाड चौकी तिराहा। हमीरपुर में अनुपुर मोड़, कुरारा तिराहा, भरूआ सुमेरपुर स्टेशन तिराहा, मौदहा तिराहा, ें राठ डिपो में मुस्करा तिराहा, पनवाड़ी तिराहा।

इनसेट...
बस सेवा से जोड़े जाएंगे ब्लाक मुख्यालय
आरएम ने कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में ब्लाक मुख्यालयों को बस सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अनुबंधित बसों की सेवा ली जाएगी। मंडल में 11 ब्लाक मुख्यालय ही शेष हैं, जहां निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। कोई भी मार्ग अब निगम की बस सेवा से अछूता नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed