फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roads were dug up, people laying the pipelines were missing

Banda News: खोद दीं सड़कें, पाइप लाइन बिछाने वाले लापता

Tue, 26 Nov 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roads were dug up, people laying the pipelines were missing
अतर्रा। नगर के 25 वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का काम जल निगम विभाग को सौंपा है। करीब एक महीने पहले नगर पालिका की जेसीबी से सड़कें खोद दी गई थीं, लेकिन अब तक पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ। सड़कों पर बड़े गड्ढों के कारण राहगीर, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग प्रतिदिन गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के शास्त्री नगर, भवानीगंज, भद्रकाली रोड, शिवपुरी,अत्री नगर, ब्रह्म नगर, मूसा नगर, सिविल लाइन, अंबेडकर नगर, सहित आदि वार्डो में सड़कों की हालत खतरनाक बनी हुई है। जल निगम विभाग ने नगर के 25 वार्ड में बिछाई जाने वाली पाइपलाइन के काम को 6 जोन में बांटा गया है, लेकिन विभाग की धीमी रफ्तार से यह योजना अब दुर्घटनाओं का कारण बन गई है। दो दिन पूर्व बांदा रोड निवासी संतोष और उनके दोस्त अर्जुन बाइक से मंदिर जा रहे थे, लेकिन गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन



गड्ढे में गिरकर हो गया घायल

सिविल लाइन निवासी शिव गोपाल गुप्ता ने जल निगम और नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, आम जनता को इस अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मैं खुद तीन दिन पहले स्कूटी समेत गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। खोदी गई सड़कें हादसों को न्योता दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका की लापरवाही से परेशानी
मूसा नगर निवासी शिक्षक चेतराम ने बताया, सरकार की मंशा अच्छी है, लेकिन जल निगम और नगर पालिका की लापरवाही से लोग रोज़ाना परेशान हो रहे हैं। नरैनी रोड से गौरा बाबा धाम मंदिर जाने का मुख्य रास्ता खुदा पड़ा है। श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed