फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roads dug for pipe laying were not made

पाइप डालने को खोदी सड़कें नहीं बनाई गईं

Tue, 29 Jun 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roads dug for pipe laying were not made
बांदा। पाइपलाइन डालने के लिए शहर की कई मुख्य सड़कें जल निगम ने खोद डाली हैं। अमृत योजना से 2.18 करोड़ बजट मिलने के बाद भी इनका पुनर्निर्माण नहीं कराया जा रहा। बारिश में सड़कें दलदल में बदलकर राहगीरों को दुर्घटनाग्रस्त कर रही हैं। प्रशासन के आला अफसर भी खामोश हैं।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने जल निगम को पत्र भेजकर सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने को कहा है। अध्यक्ष ने डीएम को भी अवगत कराया है। अमृत योजना के तहत जल निगम ने राइजिंग मेन लाइन बिछाने के लिए आवास विकास ए व बी ब्लॉक, इंदिरा नगर और चमरौडी चौराहे से अलीगंज चौराहे से होते हुए गूलरनाका तक ढाई किलोमीटर सड़कों पर एक से डेढ़ मीटर खुदाई की है। इसी तरह अलीगंज चौकी चौराहे से ईदगाह रोड में पाइपलाइन डाली गई है।
विज्ञापन

बारिश में सड़कें दलदल में बदल गईं हैं। पैदल राहगीर और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने अधिशासी अभियंता जल निगम को भेजे पत्र में शासनादेश का हवाला देकर कहा कि सड़क का पुनर्निर्माण कार्यदायी संस्था (जल निगम) को कराना है। शासन ने अमृत योजना में दो करोड़ 18 लाख 66 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। फिर भी सड़क दुरुस्त नहीं कराई जा रही। अध्यक्ष ने मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराकर अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed