फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roads are being built without layers, villagers are angry

Banda News: बिना लेयर बना रहे सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी

Tue, 17 Mar 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roads are being built without layers, villagers are angry
फोटो - 17 कीचड़ के ऊपर बिछी काली पन्नी और कार्य करते मजदूर। संवाद
पैलानी। खप्टिहा कलां गांव में बस स्टैंड से लेकर पंचायत भवन तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 90 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क में ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीण का कहना है कि ठेकेदार सीसी सड़क पर बिना लेयर निर्माण करा रहे हैं। इससे सड़क की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और यह जल्द ध्वस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

गांव के कल्लू, बबलू, अंकित, रामराज, राजू, मोहित आदि ने मंगलवार को इसकी शिकायत राज्यमंत्री रामकेश निषाद से की। बताया कि ठेकेदार बड़ी-छोटी गिट्टी का प्रयोग नहीं कर रहे। साथ ही घटिया किस्म की काली पन्नी बिछाकर उसके ऊपर मानक विहीन सामग्री डाली जा रही है। कहा कि निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि सड़क के बगल में सिद्धपीठ पाथादाई मंदिर है, जो ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है । बन रही सीसी सड़क की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि ग्रामीणों को गुणवत्ता युक्त सीसी सड़क दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed