फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'RO pure water' locked in lock

ताले में बंद ‘आरओ का शुद्ध पानी’

Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
'RO pure water' locked in lock
बांदा। 45 डिग्री तापमान में ‘ए’ श्रेणी रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पीने के लिए शुद्ध ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। यहां 52 लाख लागत से लगाए गए दो वाटर प्वाइंट दो साल से बंद हैं। दूसरी तरफ स्टेशन के 32 हैंडपोस्ट नलों से खौलता पानी निकल रहा है। मजबूरन भीषण गर्मी में यात्रियों को 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदकर गला तर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दिल्ली, मुंबई, हावड़ा सहित लखनऊ, ग्वालियर, वाराणसी, कानपुर, इंदौर, बरौनी आदि महानगरों के लिए आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस व कई मेमू ट्रेनें गुजरती हैं। 10 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। लेकिन यात्रियों को पीने के लिए शुद्ध ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा। वर्ष 2019 में आईआरसीटीसी के सहयोग से प्लेटफार्म नंबर-एक में दो वाटर प्वाइंट बनाए गए थे।
विज्ञापन

शुद्ध आरओ का ठंडा पानी एक रुपये में 300 एमएल, 3 रुपये में 500 एमएल, 5 रुपये में एक लीटर व 20 रुपये में पांच लीटर पानी मिलता रहा है। वाटर प्वाइंट एक साल चलने के बाद बंद हो गए। तब से ताले में बंद हैं। वाणिज्य निरीक्षक अनूप सक्सेना का कहना है कि बिजली के बिलों को लेकर इनका विवाद चल रहा है। झांसी मंडल के सभी स्टेशनों के वाटर प्वाइंट बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed