{"_id":"6079d8c58ebc3e8cbc561669","slug":"riman-leker-tamncha-baramad-kiya-banda-news-knp6238780177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया
विज्ञापन
बांदा। पिछले माह सरे शाम व्यस्त इलाके में युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने के एक आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रिमांड पर लेकर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद करने के बाद पुन: अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।
दो मार्च की रात करीब 9 बजे मर्दन नाका मनोहरी गंज रोड पर इसी मोहल्ले के सलमान उर्फ गोलू को तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज चल रहा है। घटना का आरोपी शहर के खुटला निवासी आशीष कुमार वर्मा फरार चल रहा था। हाल ही में उसने कोर्ट में हाजिर होकर सरेंडर कर दिया था। उसे जेल भेज दिया गया था। मर्दन नाका पुलिस चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने शुक्रवार को अदालत में अर्जी देकर उसे रिमांड में लिया। जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। उसकी निशानदेही पर निम्नीपार के एक बगीचे से तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद किया। पूर्व में दर्ज रिपोर्ट में शस्त्र अधिनियम की धारा भी बढ़ा दी गई है। चौकी पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। (संवाद)
---------------