फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   resolved to become educated and organized

शिक्षित बन संगठित होने का संकल्प लिया

Fri, 13 Aug 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
resolved to become educated and organized
बांदा। शिक्षित बनो और संगठित हो संकल्प के साथ अखिल भारतीय वाल्मीकि सुदर्शन समाज ने सफाईकर्मी ननका का शहीद दिवस मनाया। उनकी शहादत को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि 12 अगस्त 1942 को इलाहाबाद कोतवाली में तिरंगा फहराने पर ननका को गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन

दिवस का आयोजन अवस्थी पार्क में हुआ। प्रो. राजीव रतन द्विवेदी ने कहा कि ननका की शहादत के संस्मरण सुनाए। यह भी कहा कि वर्ग विशेष के साथ अन्याय व उत्पीड़न हुआ। डा. भीमराव आंबेडकर के संदेश, शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो, का जिक्र किया।
विज्ञापन

प्राचीन शिक्षा पद्धति और समानता के अधिकार की भी चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने भी ननका की शहादत को याद किया। इंसान बनकर सेवा पर जोर दिया। गोरेलाल भारतीय ने शहादत दिवस आयोजन पर आभार जताया। राजेंद्र वाल्मीकि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज, शांतनु अग्रवाल, नवीन निगम, सत्यप्रकाश सराफ, गोलू, व्यापारी नेता मनोज जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय निगम अकेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed