{"_id":"64a0752f969b33243400ad34","slug":"resolved-five-complaints-in-51-rest-assured-banda-news-c-212-1-bnd1001-22-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 51 में पांच शिकायतें निपटाई, बाकी आश्वासन देकर टरकाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 51 में पांच शिकायतें निपटाई, बाकी आश्वासन देकर टरकाईं
Sun, 02 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बांदा। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 51 फरियादी आए। यहां पुलिस, राजस्व, बिजली आदि विभागों के अफसर भी मौजूद रहे, लेकिन केवल पांच फरियादियों की समस्या का निस्तारण किया गया।
शेष फरियादियों की समस्याओं को जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम (ज्वाइंट) आर जगत साईं, सीओ नगर गवेंद्र पाल गौतम, तहसीलदार पुष्पक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीसीडीएफ निवासी गीता ने बताया कि उसकी बेटी की मृत्यु पर सरकारी सहायता चार लाख रुपए मिले थे, पति फिजूलखर्ची में पैसा बर्बाद कर रहा है, मना करने पर मारपीट कर उसे व बच्चों को घर से निकाल दिया है पुलिस कार्यवाही नहीं है।
कनवारा के स्वामीदीन ने बताया कि दबंग उसके खेत में कब्जा कर रहे थे, मजबूरी में अपने खेत की फरमाइश करवाई, पत्थर गड्डी के बाद दबंग कब्जे नहीं छोड़ रहे हैं। दो बार प्रार्थना पत्र दे चुका कोई सुनवाई नहीं हो रही है।