{"_id":"4bf972fd0373a5f17882b9a41ed72a3c","slug":"reservation-counter-closed-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण काउंटर बंद होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण काउंटर बंद होने पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, अतर्रा, बांदा
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरक्षण कराने आए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। स्टेशन अधीक्षक से काउंटर खुलवाने की मांग की। आरक्षण बुकिंग क्लर्क के छुट्टी पर जाने से दो दिनों से आरक्षण काउंटर बंद है। शनिवार को सुबह से लाइन में लगे दूर-दराज से आए लोगों ने लंबे इंतजार के बाद हो-हल्ला शुरू कर दिया। दोपहर बाद भी जब खिड़की नहीं खुली तो नारे लगाने लगे।
दूसरे काउंटर पर बैठे कर्मी ने हंगामा देख स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। अधीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने आक्रोशित लोगों को 24 घंटे के अंदर व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर खामोश किया। कमलेश वर्मा (अमवां), मुस्तकीम खान (निजामी नगर, बदौसा), समीर खां (आलमपुर बगेहटा), रमेश, सुरेश आदि ने तत्काल काउंटर खुलवाने कर बुकिंग करने की मांग की।