{"_id":"a119a4bd650055bd47afe705ae06dfaa","slug":"report-sought-by-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बैठक कर लेखपालों से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बैठक कर लेखपालों से मांगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन भी तेजी से जुट गया है। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने पूरे जनपद के लेखपालों की बैठक कर उन्हें निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वे करके शनिवार तक रिपोर्ट पेश करें ताकि शासन को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
डीएम ने लेखपालों से कहा है कि किसानों के प्रति हमदर्दी का रवैया अपना कर सर्वे का काम करें। निष्पक्षता का खास ख्याल रखें। डीएम ने कहा कि जिस किसान को भी नुकसान हुआ है उसे यथासंभव मुआवजा देने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
डीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि हर फसल का अलग-अलग आंकलन करें और अपनी सर्वे रिपोर्ट में किसान के भी हस्ताक्षर कराएं। ताकि यह माना जा सके कि किसान सर्वे रिपोर्ट से सहमत है। डीएम ने सभी लेखपालों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सर्वे के दौरान संबंधित किसानों का फोन नंबर लें। डीएम खुद फोन के जरिए सर्वे रिपोर्ट की क्रास चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन