फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on taking advantage of Samman Nidhi by fake signature

Banda News: फर्जी हस्ताक्षर से सम्मान निधि का लाभ लेने पर रिपोर्ट

Sat, 26 Aug 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Report on taking advantage of Samman Nidhi by fake signature
बबेरू। लेखपाल के फर्जी हस्ताक्षर करके अनैतिक तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने का प्रयास करने वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लेखपाल मनोज कुमार पाल ने एसडीएम रावेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह रगौली गांव में कार्यरत है। कमासिन थाना क्षेत्र के दलपा पुरवा के मजरा चकरेही गांव निवासी सहोद्ररा ने दतौरा गांव की फर्जी तरीके से खसरा और खतौनी के साथ उसके हस्ताक्षर और मोहर लगाकर प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

जब जांच के लिए कागज लेखपाल के पास पहुंचे तो लेखपाल मनोज कुमार पाल आवाक रह गए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि वह इस गांव में वह कभी तैनात नहीं रहा। यह फर्जी व मोहर है। एसडीएम ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई तो महिला संदेह के घेरे में आई। एसडीएम के निर्देश पर सहोद्ररा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed