फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on complaint of death of cows

गोवंशों की मौत की शिकायत करने पर रिपोर्ट

Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Report on complaint of death of cows
बांदा। बिसंडा क्षेत्र के कैरी गांव की गोशाला में गोवंश की मृत्यु और अव्यवस्थाओं की शिकायत व अखबार में खबर प्रकाशित कराना समाजसेवी को महंगा पड़ गया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने कैरी गांव में 8 गोवंशों की मृत्यु की शिकायत की थी। यह शिकायत अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। इस पर अगले ही दिन डीएम और सीडीओ सहित अन्य अधिकारी कैरी गांव की गोशाला में पहुंचे थे। शिकायतकर्ता पटेल का कहना है कि उन्होंने पयार में छिपे गोवंशों के शव अफसरों को दिखाए थे। अधिकारियों ने दो पशुओं के कंकाल और एक शव की बात स्वीकारी भी थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बिसंडा थाने में पीसी पटेल के विरुद्ध धारा 186, 283 आईपीसी व सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम-2008 (आईटी एक्ट) की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि शिकायतकर्ता ने समाचार पत्र व सोशल मीडिया में फर्जी व भ्रामक वीडियो प्रसारित कराया। शासन के महत्वाकांक्षी योजना के बारे में गुमराह किया। यह भी कहा कि अधिकारियों की जांच के समय पटेल ने ग्रामीणों को उकसाकर गोशाला के आसपास झगड़े की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed