फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of power theft on three, cut eight connections

तीन पर बिजली चोरी की रिपोर्ट, आठ कनेक्शन काटे

Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report of power theft on three, cut eight connections
छापा मारने आई बिजली विभाग की मार्निंग रेड टीम। - फोटो : BANDA
बांदा। बड़े बकायेदारों पर पावर कारपोरेशन द्वारा कसे गए शिकंजे में गुरुवार को कारपोरेशन की स्थानीय प्रवर्तन दल टीम ने छोटी बाजार, ठठराही, कोतवाली रोड आदि में सुबह छापा मारा। दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। आठ बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग बकाया वसूली और बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान में जुट गया है। उप खंड अधिकारी शत्रुघ्न चौहान ने बताया कि इसी क्रम में गुरुवार को हरी मोहन गुप्ता व संजय सिंह और वंशधारी सिंह (छोटी बाजार) के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा खुटला मोहल्ले में निसार अहमद (1,20,008 रुपये), सलामत अली (1,08,452), राम सिंह (1,38,000), असगर अली (1,51,000) और गूलरनाका में मोहम्मद खां (79,900), अशोक कुमार (35,474), कनीज फात्मा (55,488) और अख्तरी बेगम (33,138) की बकायेदारी होने पर बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा 12 बकायेदारों के कनेक्शन स्थायी रूप से काटकर उनकी आरसी जारी की गई है। प्रवर्तन टीम में एसडीओ शत्रुघ्न चौहान सहित अवर अभियंता कांता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक (प्रवर्तन दल) और अवर अभियंता अरविंद कुमार सहित मेहरबान, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed