{"_id":"60e893d68ebc3ef9fe5a160c","slug":"report-of-molestation-on-three-including-the-president-banda-news-knp639261027","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति समेत तीन पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति समेत तीन पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रधानपति समेत तीन लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना डेढ़ माह पुरानी है। महिला ने अधिवक्ता के जरिए अदालत में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
महिला का आरोप है कि 23 मई की दोपहर करीब तीन बजे गांव के तीन लोग शराब के नशे में धुत होकर घर के अंदर घुस आए। घर पर वह और उसकी बेटी थी। पति बाहर गए थे। इसी बीच एक आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों का कहना था कि चुनाव में विरोध किया था तो अब वह लोग गांव छोड़ दें। जान से मारने की भी धमकी दी।
सास और पड़ोसियों के आने पर तीनों दबंग भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध बिना अनुमति घर में घुसना, छेड़छाड़ व मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत कर ली। आरोपियों में एक प्रधानपति है। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।